WHITE क्रिसमस के लिए मनाली तैयार: सोलंगनाला, गुलाबा और लाहौल में बिछी बर्फ की सफेद चादर, राज्य में होटल कारोबार को रफ्तार की उम्मीद बढ़ी

WHITE क्रिसमस के लिए मनाली तैयार: सोलंगनाला, गुलाबा और लाहौल में बिछी बर्फ की सफेद चादर, राज्य में होटल कारोबार को रफ्तार की उम्मीद बढ़ी

[ad_1]

कुल्लू20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
WHITE क्रिसमस के लिए मनाली तैयार: सोलंगनाला, गुलाबा और लाहौल में बिछी बर्फ की सफेद चादर, राज्य में होटल कारोबार को रफ्तार की उम्मीद बढ़ी

हिमाचल प्रदेश के मनाली और अन्य हिल स्टेशन इस बार WHITE क्रिसमस और न्यू ईयर जश्न के लिए तैयार हैं। देश भर से यहां आने वाले पर्यटक पहली बार अटल टनल रोहतांग के कारण लाहौल की बर्फीली वादियों में भी WHITE क्रिसमस मनाएंगे। लाहौल की वादियों में लगातार हिमपात हो रहा है, इससे चारों ओर सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है।

प्रदेश में 23 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी बर्फबारी की पूरी संभावना बन रही है। मनाली के अधिकतर होटलों के 60 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। अन्‍य राज्यों से आने वाले सैलानियों की आमद में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटन स्थलों में बर्फ की सफेद चादर बिछते ही होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है।

मनाली के करीब 60 फीसद होटल पैक हो गए हैं। अगले सप्ताह तक 80 फीसद होटल पैक होने की उम्मीद है। अधिकतर होटलों में 25 से 35 फीसद की छूट दी जा रही है। होटलों में डीजे और कुल्लवी नाटी सहित बांसुरी की धुन पर कैंडल लाइट डिनर की भी व्यवस्था की गई है।

पर्यटक नगरी में लगा सैलानियों का जमघट
पर्यटन नगरी मनाली के लोकल साइट सीन क्लब हाउस, मनु मंदिर, हिडिंबा मंदिर, मनमोहक वन विहार, वशिष्ठ मंदिर, नगर रोरिक आर्ट व कैसल में भी सैलानियों का जमघट लगने लगा है। बर्फ की मोटी चादर ओढ़े सोलंग व कोठी पहले से मनमोहक हो गए हैं। अटल टनल के बंद होने की सूरत में सोलंगनाला सैलानियों के लिए छोटा पड़ने लगा है।

मनाली मिशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए फिलिप एवं प्रशासनिक प्रबंधक क्रिस्टीना ने बताया मिशन अस्पताल मनाली भी क्रिसमस पर्व को तैयार है। उन्होंने बताया क्रिसमस की धूमधाम शुरू हो गई है, जो एक सप्ताह तक जारी रहेगी। पर्यटन स्थलों में बिछी बर्फ की सफेदी में सैलानी व्हाइट क्रिसमस पर्व मनाएंगे। क्रिसमस को लेकर सभी मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अटल टनल बंद होने के बाद सोलंग नाला जाएंगे पर्यटक।

अटल टनल बंद होने के बाद सोलंग नाला जाएंगे पर्यटक।

होटल कारोबार में वृद्धि की उम्मीद
दूसरी ओर साहसिक खेल, फोटोग्राफर, टैक्सी, गाइड, होटल व्यवसायी और दूसरी गतिविधियों से जुड़े सैकड़ों लोग सैलानियों की आमद बढ़ने से खुश हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान कारोबार में वृद्धि की उम्मीद है। होटल ग्लेशियर के प्रबंधक राणा व स्नो फ्लैक्स के प्रबंधक दीपांकर कपूर का कहना है कि पर्यटन स्थलों में बर्फबारी होने से स्तरीय होटलों की आक्यूपेंसी बढ़ी है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा क्रिसमस और न्यू ईयर में होटलियर्स पर्यटकों को आकर्षक पैकेज के साथ बेहतरीन सुविधाएं देंगे। पर्यटन नगरी मनाली के अधिकतर होटलों में 50 से 60 प्रतिशत की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि बुकिंग का क्रम जारी है। उन्होंने कहा मनाली आने वाले हर एक पर्यटक को बेहतरीन सुविधाएं देना एसोसिएशन की प्राथमिकता रहेगी।

पहाड़ और रास्तों पर बर्फबारी बनी आकर्षण।

पहाड़ और रास्तों पर बर्फबारी बनी आकर्षण।

पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ाई
पुलिस अधीक्षक कुल्‍लू गुरदेव शर्मा का कहना है क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर पर्यटन स्थलों में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए जा रहे हैं। पर्यटन नगरी में कोई भी हुड़दंग न मचा सके, इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। ट्रैफिक सुचारू रखने को पुख्ता इंतजाम किए हैं। सैलानियों सहित सभी वाहन चालकों से आग्रह है कि वह ट्रैफ‍िक नियमों का पालन करें।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *