UP दौरे पर गृहमंत्री: शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- वोटबैंक से डरकर बृज, चित्रकूट, अयोध्या, काशी और प्रयाग का विकास नहीं किया; अखिलेश-मायावती से मांगा 15 साल का हिसाब

UP दौरे पर गृहमंत्री: शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- वोटबैंक से डरकर बृज, चित्रकूट, अयोध्या, काशी और प्रयाग का विकास नहीं किया; अखिलेश-मायावती से मांगा 15 साल का हिसाब

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mirzapur
  • Will Lay The Foundation Of Vindhya Corridor, Will Visit Mother Vindhyavasini Along With CM Yogi; Inauguration Of 90 Schemes Also The Program Of Laying The Foundation Stone

लखनऊ/वाराणसी/मिर्जापुर10 घंटे पहले

विंध्याचल में कार्यक्रम को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह।

गृहमंत्री अमित शाह ने मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इस मौके पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। कहा, पहले कुंभ पर रोक लगाने की कोशिश होती थी। अव्यवस्थाएं इतनी रहती थीं कि लोग भगदड़ में मारे जाते थे। लेकिन इस बार जैसा कुंभ हुआ वैसा कभी नहीं हुआ। ऐसा भव्य आयोजन आज तक मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।

पहले काशी आता था तो मन उदास हो जाता था
शाह ने कहा, बचपन में मैं पिता जी के साथ काशी विश्वनाथ आया। बाद में भी लगातार आता रहा। तब मेरा मन उदास हो जाता था। बाबा का ऐसा हाल देखकर दुखी हो जाता था। अब हमारी सरकार ने इसे भव्य बनाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही ये पूरा हो जाएगा।
शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा, इससे पहले बृज, चित्रकूट, अयोध्या, काशी, मां विंध्यवासिनी, प्रयाग का विकास क्यों नहीं हुआ? क्योंकि आप वोटबैंक की राजनीति से डरते थे। भाजपा नहीं डरती है।

अखिलेश जी… बुआ जी के साथ 15 साल के कामकाज का ब्योरा लाओ

विंध्यधाम कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए पूजन करते गृहमंत्री अमित शाह।

विंध्यधाम कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए पूजन करते गृहमंत्री अमित शाह।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि हमारी सरकार में डिफेंस कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, काशी कॉरिडोर, विंध्य कॉरिडोर, प्रयाग का विकास हुआ। हजारों किलोमीटर की सड़कें बनाई गईं। हर शहर से फ्लाइट की सुविधाएं देने का काम चल रहा है। मेडिकल कॉलेज बढ़ाए गए। गरीबों, दलितों, पिछड़ों को आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम हुआ। आपने क्या किया ? अखिलेश जी… अपनी बुआ जी के साथ 15 साल के कामकाज का ब्योरा लेकर आ जाओ। अगर आपने योगी जी के 4 साल में किए गए काम का आधा विकास भी किया होगा तो जनता आपको माफ कर देगी।

शाह ने और क्या कहा ?

  • यूपी में नक्सलवाद को समाप्त किया गया।
  • माफिओं की संपति जब्त की जा रही है।
  • अपराध में 50 से 28% तक की कमी देखी गई है।
  • विकास में BJP की सरकार जाति, परिवार का नहीं देखती। देखा जाता है तो 22 करोड़ उत्तर प्रदेश की जनता का देखा जाता है।

ओबीसी, गरीबों के लिए काम किया
नीट में आरक्षण को लेकर भी शाम ने पीएम मोदी की तारीफ की। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों और गरीबों के कल्याण के लिए ये बड़ा फैसला लिया। कोरोना के दौरान गरीबों को मुफ्त अनाज देने का काम किया। गैस चूल्हा, हर घर पानी, बिजली देने का काम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वादे को पूरा किया। 5 लाख 50 हजार 270 हजार करोड़ का बजट लाकर विकास किया।

विंध्यधाम कॉरिडोर के मॉडल को देखते गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

विंध्यधाम कॉरिडोर के मॉडल को देखते गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

योगी ने कहा- प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा

  • मां विंध्यवासिनी के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनेगा।
  • पर्यटन के क्षेत्र में विकास का काम होगा।
  • 403 विधानसभा क्षेत्र में कहीं न कहीं पर्यटन का क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री ने संस्कृति को बढ़ावा दिया। काशी, चित्रकूट, विंध्याचल, श्रृंगवेरपुर को विकसित किया।
  • कभी लोग सोचते नहीं थे कि तीर्थ में रोप-वे लगेगा। आज ये संभव हो रहा है।

अनुप्रिया पटेल ने कहा, 370 खत्म कर भारत को मजबूत किया

  • 370 अनुच्छेद खत्म करके न केवल भारत को एक करने का काम किया, बल्कि मजबूत करने का काम किया।
  • भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए गृहमंत्री के रूप में लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं।
  • डेवलपमेंट के लिए न जाने कितने पुल और सड़कों का निर्माण करवा रहे हैं।
  • भारत की सीमाएं आज कहीं ज्यादा सुरक्षित हो रहीं हैं।
  • पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत बदल रहा है।

लखनऊ में अखिलेश पर साधा निशाना

लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह ने फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया।

लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह ने फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया।

मिर्जापुर से पहले लखनऊ में अमित शाह ने स्‍टेट फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। यहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। बगैर अखिलेश का नाम लिए शाह ने कहा- जब बाढ़ से उत्तर प्रदेश के लोग परेशान थे। किसान कर्ज और भूख से परेशान थे तब आप लोग मौज मस्ती कर रहे थे। जब लोगों के घरों में बिजली नहीं थी, पानी नहीं था।

महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। माताओं को चूल्हे फूंकने पड़ते थे। धुंआ उनके फेफड़ों तक पहुंचता था। वो बीमार होती थीं। गरीबों के सिर पर छत नहीं था, तब आपको कुछ नहीं दिखाई दिया। आज चुनाव आते ही आप नए कपड़े पहनकर आ गए। अखबारों में बयान देने लगे। लोगों से झूठा वादा करने लगे। अमित शाह आज एक दिन के यूपी दौरे पर हैं।

शाह ने योगी की तारीफ की
गृह मंत्री ने योगी को प्रदेश का अब तक का सबसे कामयाब मुख्यमंत्री बताया। बोले, सीएम योगी ने यूपी की तस्वीर बदल दी। वापस कानून राज ला दिया। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि तब लोग यहां आतंकित थे। आम लोगों का जीना मुश्किल था।

शाह ने और क्या कहा?

  • शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो गांधीनगर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी बनाई। अब यहां योगी ने बनवाई है।
  • पश्चिमी यूपी से लोग पलायन कर रहे थे। प्रदेश दंगा ग्रस्त था। महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं। भू-माफिया गरीब और सरकार की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। लेकिन चार साल के शासन के बाद उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो चुका है।
  • भाजपा की सरकारें जातीय आधार पर नहीं चलती हैं। परिवार के आधार पर नहीं चलती हैं। हमारी सरकार समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति के लिए काम करती है। यूपी में किसानों, गरीबों, सबके लिए काम किया है। परंपरा में मिली लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को भी सुधारा है।
  • यूरोप से बड़ी आबादी वाला यूपी आज वैक्सीनेशन में भी सबसे आगे है। यूपी अपने नागरिकों को सुरक्षा देने में भी नंबर एक है। इसी परिवर्तन के लिए जनता ने 300 से ज्यादा सीटें देकर भाजपा को सत्ता में लेकर आई थी।
गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का शिलान्यास किया।।

गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का शिलान्यास किया।।

योगी बोले- आज माफियाओं में डर का माहौल

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, गृहमंत्री के हाथों आज उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास हुआ है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश माना जाता था, माफियाओं का कब्जा था। प्रदेश में 4 वर्षों के अंदर जो परिवर्तन हुआ है, वो गृहमंत्री की वजह से ही है।
  • प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है। उत्तर प्रदेश पुलिस अब नए सिरे से काम करती दिखाई दे रही है। प्रदेश में पेशेवर माफियाओं और गैंगेस्टरों से 1584 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। आज माफियाओं में डर का माहौल है। महिलाएं सुरक्षित हैं, नागरिक सुरक्षित हैं।

2000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में, ड्रोन से रखी जा रही नजर
अमित शाह और सीएम योगी के दौरे को देखते हुए मिर्जापुर में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता की गई है। भारी वाहनों का प्रवेश मिर्जापुर में बंद है। उनके लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मियों को लगाया है, जबकि एटीएस के जवान और डॉग स्क्वॉयड भी जगह-जगह मौजूद है।

क्या है विंध्य कॉरिडोर?
प्रदेश सरकार ने 30 अक्टूबर 2020 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी थी। इसकी कुल लागत 331 करोड़ रुपए है। इसके तहत मंदिर से लगे चार प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण होगा। यहां परिक्रमा पथ के लिए आसपास के 92 भवन ध्वस्त हो चुके हैं। निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर से गंगा के दर्शन और गंगा तट से मां विंध्यवासिनी के दर्शन होंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *