UP की बड़ी खबरें LIVE: योगी सरकार ने दी बड़ी राहत; अब 10 की जगह रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, अब 28 जिलों में कोरोना के एक भी केस नहीं

UP की बड़ी खबरें LIVE: योगी सरकार ने दी बड़ी राहत; अब 10 की जगह रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, अब 28 जिलों में कोरोना के एक भी केस नहीं

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Uttar Pradesh Breaking News Update; Lucknow Varanasi Noida Allahabad Kanpur, Yogi Adityanath, BJP Congress Politics

लखनऊएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
UP की बड़ी खबरें LIVE: योगी सरकार ने दी बड़ी राहत; अब 10 की जगह रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, अब 28 जिलों में कोरोना के एक भी केस नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए प्रदेश के लोगों को बड़ी छूट दी है। (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू से बड़ी राहत दी है। अब 10 की बजाय 11 बजे से पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू होकर सुबह 6 बजे तक चलेगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने इसके पहले प्रदेश से लॉकडाउन पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया था। प्रदेश में कोरोना के मामले अभी कम हैं। इसको देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि लोग अनावश्यक तरीके से न घूमें। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।

हालांकि देश के अन्य कई राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है।

यूपी के 28 जिलों में कोरोना के एक भी मामले नहीं
राज्य में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज प्रदेश के 28 जनपदों अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर, सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। ये जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम हो गया है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

राज्य की अन्य बड़ी खबरें-

अलीगढ़… जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम होगी यूनिवर्सिटी

सीएम योगी ने राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर अलीगढ़ में एक नया विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा 2019 में ही किया था। इसकी घोषणा भी सीएम ने 14 सितंबर, 2019 को की थी। दरअसल, जिस जमीन पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनी है, उसे राजा महेंद्र सिंह ने ही दान किया था। लंबे समय से एएमयू का नाम बदलने के लिए मांग उठ रही थी। लिहाजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए रास्ता निकाला। प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाब में महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया। और अब यह वादा पूरा होने जा रहा है।

वैक्सीनेशन में यूपी नंबर-1
यूपी में पिछले 24 घंटे में 33 लाख 42 हजार 360 लोगों ने टीका लगवाया है। यह किसी राज्य में एक दिन में हुआ सर्वाधिक कोविड टीकाकरण है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 8 करोड़ 8 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *