UNHRC के लिए 6वीं बार चुना गया भारत: भारतीय मिशन ने कहा- सम्मान, संवाद और सहयोग के जरिए मानवाधिकारों के लिए काम करेंगे

UNHRC के लिए 6वीं बार चुना गया भारत: भारतीय मिशन ने कहा- सम्मान, संवाद और सहयोग के जरिए मानवाधिकारों के लिए काम करेंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • International
  • UNHRC | India Elected To UNHRC For The 6th Time; Indian Mission | United Nations | Latest News And Updates

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
UNHRC के लिए 6वीं बार चुना गया भारत: भारतीय मिशन ने कहा- सम्मान, संवाद और सहयोग के जरिए मानवाधिकारों के लिए काम करेंगे

भारत को छठवीं बार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद यानी UNHRC की सदस्यता के लिए चुना गया है। भारत का कार्यकाल 2022 में शुरू होगा। भारत का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए हुआ और इसमें भारत ने भारी बहुमत हासिल किया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने सम्मान, संवाद और सहयोग के जरिए मानवाधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए काम करते रहने की बात कही।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ‘भारत भारी बहुमत के साथ UNHRC में अपने छठे कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हुआ। भारत में भरोसा जताने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों का हार्दिक आभार।’

गुप्त मतदान के जरिए हुआ भारत का चुनाव
UNHRC में कुल 18 सदस्यों का चुनाव किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अर्जेंटीना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, जाम्बिया, होंडुरास, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका को UNHRC के लिए चुना है। सभी का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए किया गया।

UN की इंटर गवर्नमेंट बॉडी है UNHRC
संयुक्त राष्ट्र के सिस्टम में UNHRC एक इंटर गवर्नमेंट बॉडी है। यह दुनियाभर में मानवाधिकारों की सुरक्षा और जागरुकता के लिए काम करती है। यह सालभर मानवाधिकार से संबंधित उन मुद्दों पर विचार करती है, जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत होती है। इसका मुख्यालय जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के ऑफिस में ही है और वहीं इसकी बैठकें होती हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *