PM मोदी के गिफ्ट्स की हो रही नीलामी: नोएडा DM के बैडमिंटन की बोली 10 करोड़ रुपए लगी, नीरज चोपड़ा के जेवलिन की बोली 1.20 करोड़ रुपए लगी

PM मोदी के गिफ्ट्स की हो रही नीलामी: नोएडा DM के बैडमिंटन की बोली 10 करोड़ रुपए लगी, नीरज चोपड़ा के जेवलिन की बोली 1.20 करोड़ रुपए लगी

[ad_1]

लखनऊ20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
PM मोदी के गिफ्ट्स की हो रही नीलामी: नोएडा DM के बैडमिंटन की बोली 10 करोड़ रुपए लगी, नीरज चोपड़ा के जेवलिन की बोली 1.20 करोड़ रुपए लगी

टोक्यो पैरालिंपिक से लौटने के बाद नोएडा के DM सुहास यतिराज ने PM मोदी से मुलाकात की थी।

71वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गिफ्ट्स की नीलामी कर रहे हैं। इसमें टोक्यो ओलंपिक विजेताओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए गिफ्ट्स भी शामिल किए गए हैं। कुल 2700 गिफ्ट्स नीलामी में बोली के लिए रखे गए हैं। आज से 7 अक्टूबर के बीच वेबसाइट https://pmmementos.gov.in के माध्यम से कोई भी ई-नीलामी में भाग ले सकता है।

अभी तक पैरालिंपिक में बैडमिंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले नोएडा के डीएम सुहास यतिराज के बैडमिंटन रैकेट की सबसे ज्यादा 10 करोड़ रुपए की बोली लगी है। इसका बेस प्राइज 50 लाख रुपए रखा गया था। गोल्ड मेडल विजेता कृष्णा नागर के बैडमिंटन की बोली भी 10 करोड़ रुपए की लगी है।

इसी तरह फेंसर सीए भवानी देवी के फेंसिंग की बोली भी 10 करोड़ रुपए की लगी है। इसका बेस प्राइज 60 लाख रुपए रखा गया था। देश को जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के जेवलिन की बोली 1.20 करोड़ रुपए की लगाई गई है। इसका बेस प्राइज एक करोड़ रुपए रखा गया था।

सुहास एलवाई के बैडमिंटन रैकेट के लिए अभी तक 10 करोड़ रुपए की बोली लग चुकी है।

सुहास एलवाई के बैडमिंटन रैकेट के लिए अभी तक 10 करोड़ रुपए की बोली लग चुकी है।

महिला हॉकी टीम के हॉकी स्टिक का दाम एक करोड़ लगा
ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए हॉकी स्टिक का दाम एक करोड़ रुपए लगा है। इसका बेस प्राइज 80 लाख रुपए रखा गया था। ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर लवलीना के बॉक्सिंग ग्लव्स की कीमत 1.90 करोड़ रुपए लगी है। इसका बेस प्राइज 80 लाख रुपए रखा गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *