MP के बॉर्डर पर बड़ा हादसा: महाराष्ट्र के तोरणताल में यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी; बड़वानी के 8 लोगों की मौत,15 घायल

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Barwani
- A Bus Full Of Passengers Fell Into A Gorge At A Tourist Destination In Maharashtra Border, 8 People Of Barwani Died; 15 Injured; CM Expressed Grief
बड़वानी/भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बड़वानी के रहने वाले हैं।
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे टूरिस्ट प्लेस तोरणताल में रविवार को भयानक सड़क हादसा हो गया। इसमें अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। 15 लोग घायल हैं। यहां यात्रियों से भरी एक जीप खाई में गिर गई। हादसा महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में हुआ है। मरने वाले सभी लोग बड़वानी जिले के ग्राम चैरवी और सेमलेट के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। हादसा इतना भयानक था कि खाई में दूर तक लाशें बिखर गईं।
बताया जाता है कि जीप में 20 से 25 लोग सवार थे। रास्ते में जीप बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक बचाव अभियान चलाया गया।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल लोगों को तोरणताल और महासवाद के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। 5 घायलों को नंदूरबार जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात तक पहाड़ी में लोगों की सर्चिंग जारी रही। हालांकि सुदूर ग्रामीण इलाका होने के कारण आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
[ad_2]
Source link