Monthly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि तक, यहां जानें अक्टूबर में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सर्तक, पढ़ें अक्टूबर का मासिक राशिफल

Monthly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि तक, यहां जानें अक्टूबर में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सर्तक, पढ़ें अक्टूबर का मासिक राशिफल

[ad_1]

Masik Rashifal October 2021 : अक्टूबर महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। जानिए पंडित राघवेंद्र शर्मा से किन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि 

  • मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु अति उत्साही होने से बचें। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। 17 अक्तूबर के बाद किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

बुध के राशि परिवर्तन से 18 दिनों तक ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, नौकरी और करियर में होगा जबरदस्त फायदा

वृष राशि

  • मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। मास के प्रारंभ में पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। 17 अक्तूबर तक खर्चों की अधिकता रहेगी। 18 अक्तूबर से आय में भी सुधार होगा। 24 अक्तूबर से वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

  • क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव माह के प्रारंभ में रहेंगे। पांच अक्तूबर से क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। 18 अक्तूबर से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 24 अक्तूबर के बाद वाहन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कर्क राशि

  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परंतु संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। 23 अक्तूबर के बाद वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 

Shardiya Navratri 2021 : अक्टूबर में इस दिन से शुरू होंगी शारदीय नवरात्रि, नोट करें लें डेट, पूजा- विधि और दुर्गा पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

सिंह राशि

  • मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा परंतु मन परेशान भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का साथ मिलेगा, परंतु माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। मास के प्रारंभ में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। पांच अक्तूबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

  • चार अक्तूबर तक आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माह के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति हो सकती है। 18 अक्तूबर से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में व्यवधान आएंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

अक्टूबर का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियां ही खुशियां, देखें क्या आपको भी मिलेगा किस्मत का साथ

वृश्चिक राशि

  • कला व संगीत में रुचि रहेगी। पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। परंतु बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लेकिन 18 अक्तूबर से कारोबार में सावधानी से कार्य करें। कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

धनु राशि

  • माह के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति रहेगी। परंतु 17 अक्तूबर तक अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में परेशानियां आ सकती हैं। पिता से कारोबार के लिए धन की प्राप्ति हो सकती है। 23 अक्तूबर से वाहन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि

  • चार अक्तूबर तक धैर्यशीलता में कमी और वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए परिवार से दूर जा सकते हैं। 17 अक्तूबर तक नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 24 अक्तूबर के उपरांत वाहन की प्राप्ति हो सकती है। 

कुंभ राशि 

  • माह के प्रारंभ में स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, परंतु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। 18 अक्तूबर से पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 24 अक्तूबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि

  • माह के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु पांच अक्तूबर से वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। 18 अक्तूबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 24 अक्तूबर से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा अधिक रहेगी।

संबंधित खबरें

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *