Mangal Rashi Parivartan 2021: 5 दिसंबर तक तुला राशि में रहेंगे मेष राशि के स्वामी मंगल, इन 6 राशियों के लिए अनुकूल रहेगा समय

Mangal Rashi Parivartan 2021: 5 दिसंबर तक तुला राशि में रहेंगे मेष राशि के स्वामी मंगल, इन 6 राशियों के लिए अनुकूल रहेगा समय

[ad_1]

Mangal Rashi Parivartan 2021: मेष राशि के स्वामी और ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल अगले एक महीने तक छह राशियों मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु वालों के लिए अनुकूल समय लेकर आए हैं। मंगल के प्रभाव से इन राशि के जातकों के सभी काम सफल होने की परिस्थिति पैदा होगी। वहीं कुछ राशियों के लिए हालात चुनौती पूर्ण रहेंगे तो कुछ के लिए मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण घटना माना गया है और मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस, क्रोध और पराक्रम का कारक है। मंगल ग्रह का जब किसी राशि पर गोचर होता है तो उस राशि के साथ ही सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

ज्योतिषाचार्य नीरज धनखड़ के अनुसार, 22 अक्टूबर 2021 को मंगल ग्रह का कन्या राशि से तुला राशि में गोचर होगा और मंगल 5 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके पहले चंद्रमा अपने शत्रु बुध की राशि कन्या में विराजमान थे, जबकि तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और चंद्रमा के बीच मैत्री पूर्ण संबंध माने जाते हैं। ऐसे में तुला राशिवालों के भी यह अगला एक महीना बहुत ही अनुकूल साबित होगा।

5 दिसंबर तक संभल कर रहें इन राशियों के जातक-
ज्योतिषाचार्य के अनुसार अगले एक महीने तक वृष, वृश्चिक और मीन राशियों के जातकों को बेहत संभलकर रहने की जरूरत है। मंगल का तुला राशि में गोचर इन राशियों के लिए मंगल की विनाशकारी ऊर्जा को एक्टिव करता है। जिससे रिश्तों में अलगाव की स्थिति बन सकती है। कन्या राशि वालों को इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहने और शब्दों को ध्यान से चुनने की सलाह दी जाती है।

देखिए नवंबर माह का 12 राशियों का राशिफल (पंडित राघवेंद्र शर्मा के अनुसार):

मेष : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। 16 नवंबर के बाद तनाव व क्रोध में कमी आ सकती है। परंतु संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। तीन नंबर के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 21 नवंबर के पश्चात शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। 

वृष : मन परेशान रहेगा। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। तीन नंबर के बाद संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। 16 नवंबर के बाद से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दैनिक जीवन व्यवस्थित होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु 16 नवंबर के बाद खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 21 नवंबर से कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सुखद परिणाम मिलेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क : आशा निराशा के भाव मन में रहेंगे। तीन नवंबर से कारोबार की स्थिति पर सतर्क रहें। धन में कमी आ सकती है। 17 नवंबर से आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव के कार्य और साज सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह : माह के प्रारंभ में मानसिक शांति तो रहेगी परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। तीन नवंबर से कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। 16 नवंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कठिनाइयों में कमी आएगी। परंतु रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है। पिता से अंतर्विरोध बढ़ सकते हैं। सचेत रहें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

कन्या : तीन नवंबर से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बातचीत में संतुलित रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। 21 नवंबर के बाद घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला : मास के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। तीन नवंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 15 नवंबर से मानसिक तनाव में कमी आ सकती है, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक : मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। तीन नवंबर से कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। 17 नवंबर से धैर्यशीलता में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

धनु : कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। तीन नवंबर के बाद कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कठिनाई आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 21 नवंबर से परिस्थितियों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा।

मकर : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। तीन नवंबर के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 16 नवंबर से आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 21 नवंबर से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सानिध्य मिलेगा।

कुंभ : तीन नवंबर से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 16 नवंबर से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। कठिनाइयों में कमी आएगी, परंतु परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परंतु दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। 21 नवंबर से धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन : मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। तीन नवंबर से कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के साज सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *