Financial Horoscope 12 November : कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले स्टॅाक मार्केट से रहें दूर, जानिए बिजनेस मीटिंग से लेकर निवेश तक का शुभ समय

Financial Horoscope 12 November :  कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले स्टॅाक मार्केट से रहें दूर, जानिए बिजनेस मीटिंग से लेकर निवेश तक का शुभ समय

[ad_1]

Financial Horoscope 12 November : आज चंद्रमा कुम्भ राशि (शनि द्वारा शासित) में रहेगा। यह दोपहर 2:54 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र (Dhanishtha nakshatra) (मंगल द्वारा शासित) में और उसके बाद शतभिषा (राहु द्वारा शासित) में स्थित होगा। 

शुक्ल पक्ष की नवमी चल रही होगी जो कठोर निर्णय लेने, प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त करने और कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत करने जैसी गतिविधियों के लिए शुभ है। मिथुन, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि के लोग अपने दिन को उच्च स्तर पर समाप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं।

मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को नीचे दिए गए शुभ समय के अनुसार अपने दिन की योजना बनाने की आवश्यकता होगी। वृष, कन्या और मकर राशि के लोगों को इसे धीमी गति से लेना चाहिए और सावधानी से प्रगति करनी चाहिए।

विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त:

बिजनेस मीटिंग-  क्लाइंट्स या बिजनेस कर्माचारियों के साथ किसी भी महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट या डॉक्टयूमेंट्स पर साइन सुबह 8 से 10:40 बजे के बीच शुरू किए जाने चाहिए।

ट्रेनिंग और भर्ती- यदि आप किसी ट्रेनिंग या डेवलपमेंटल एक्टिविटीज की प्लानिंग बनाना चाहते हैं, या किसी प्रोग्राम को होस्ट करना चाहते हैं, तो उसकी प्लानिंग दोपहर 12:05 से दोपहर 1:20 के बीच की योजना बनाई जानी चाहिए।

कानूनी मामले और विवाद समाधान- बिजनेस या इनवेस्ट से संबंधित सभी कानूनी मामलों या विवादों को दोपहर 1:25 बजे से दोपहर 2:40 बजे के बीच शुरू या हल किया जाना चाहिए।

ट्रैवल- किसी भी बिजनेस या प्रोफेनशनल सफर पर जाने की प्लानिंग  शाम 4:05 बजे से शाम 5:20 बजे के बीच बनानी चाहिए।

इनवेस्टमेंट: सुबह 10:44 से 12:04 बजे के बीच किसी इनवेस्टमेंट  या  पेमेंट प्लानिंग न करें,यह अशुभ राहु कलाम की अवधि है। इस अवधि के दौरान सभी फाइनेंशियल निर्णयों से भी बचना चाहिए।

स्टॉक मार्केट –कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को आज स्टॉक ट्रेडिंग से बचना चाहिए। शेष राशियों के लिए खरीद-बिक्री का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:20 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक है।

सरकारी कार्य- सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन प्रस्ताव जमा करना, आवेदन या पर्सनल मीटिंग दोपहर 2:45 से शाम 4 बजे के बीच शुरू किया जाना चाहिए

नई बिजनेस एक्टिविटिज की शुरुआत:  दोपहर 12:05 से दोपहर 1:20 बजे तक की अवधि किसी भी नए प्रोफेशनल प्रोजेक्ट या एक्टिविटी को शुरू करने के लिए शुभ है।

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *