DRDO वैज्ञानिक ने सुसाइड की कोशिश की: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट के आरोपी साइंटिस्ट ने पुलिस कस्टडी में हैंडवॉश पिया, एम्स में भर्ती

DRDO वैज्ञानिक ने सुसाइड की कोशिश की: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट के आरोपी साइंटिस्ट ने पुलिस कस्टडी में हैंडवॉश पिया, एम्स में भर्ती

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Scientist Accused Of Blast In Delhi’s Rohini Court Drank Handwash In Police Custody, Admitted To AIIMS

दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
DRDO वैज्ञानिक ने सुसाइड की कोशिश की: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट के आरोपी साइंटिस्ट ने पुलिस कस्टडी में हैंडवॉश पिया, एम्स में भर्ती

कटारिया ने 9 दिसंबर को रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट किया था। उसे शनिवार को ही अरेस्ट किया गया है।

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट के मामले में आरोपी DRDO वैज्ञानिक ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड की कोशिश की। पड़ोसी वकील की हत्या की साजिश में अरेस्ट भरत भूषण कटारिया अभी पुलिस की कस्टडी में है। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में वॉशरूम में गिरा पाया। इसके बाद कटारिया को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। वहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। कटारिया ने 9 दिसंबर को रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट किया था। उसके घर से विस्फोटक बनाने का सामान भी मिला था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस को गुमराह करता रहता है साइंटिस्ट
स्पेशल सेल के एक सीनियर अफसर ने बताया कि वह पूछताछ से बचने की कोशिश कर रहा है और पुलिस को गुमराह करता रहता है। शनिवार रात हमने देखा कि उसने वॉशरूम के अंदर कुछ लिक्विड पी लिया है। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसने कहा कि वह आत्महत्या करना चाहता है। हालांकि जब पुलिसकर्मी अस्पताल में उसकी जांच करने गए, तो उसने कहा कि उसने कुछ भी नहीं खाया है। हमने डॉक्टरों से बात की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हैंडवॉश पी लिया है। सीनियर डॉक्टर सोमवार को उसकी जांच करेंगे।

कोर्ट रूम में बैग छोड़कर निकला आरोपी
9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 में ब्लास्ट हुआ था। इसमें एक शख्स जख्मी हुआ। ब्लास्ट रिमोट कंट्रोल से किया गया था। सीसीटीवी जांच के बीच पुलिस को पता चला कि पीड़ित वकील का पड़ोसी भरत भूषण कटारिया भी उस दिन कोर्ट रूम पहुंचा था। कमिश्नर राकेश अस्थाना के मुताबिक वह सुबह 9.33 पर कोर्ट रूम पहुचा। एक घंटे बाद 10.35 बजे वह एक बैग कोर्ट रूम में छोड़कर निकला।

प्रॉपर्टी विवाद के बाद बनाया बम रखने का प्लान
पुलिस के मुताबिक, कटारिया की अशोक विहार में प्रॉपर्टी है। वकील इस प्रॉपर्टी के एक फ्लोर में रहता है। 4 मंजिला इमारत में लिफ्ट लगाने को लेकर करीब 6 साल पहले रंजिश शुरू हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कई केस दर्ज करा रखे हैं।

पिछली सुनवाई में अदालत ने कटारिया पर गैरजरूरी रूप से तारीख आगे बढ़वाने के कारण 1,000 रु. का जुर्माना लगाया था। इस मामले में 20 दिसंबर को अंतिम बहस होनी है, जिसमें कटारिया के खिलाफ आरोप तय हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *