Diwali : इन 5 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाली है ये दिवाली, ग्रहों का विशेष संयोग बनाएगा धनवान

[ad_1]
दिवाली का पावन पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल 4 नवंबर को दिवाली है। दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस साल दिवाली पर ग्रहों का विशेष संयोग बनने जा रहा है। ग्रहों के इस संयोग से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। इस साल दिवाली पर सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा एक ही राशि यानी तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इन 4 ग्रहों के एक ही राशि में रहने से चतुर्गही योग बन रहा है। आइए जानते हैं इस चतुर्ग्रही योग से किन राशियों का भाग्योदय होना तय है-
मिथुन राशि
- आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
- मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
- वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
- लेन-देन से लाभ होगा।
- मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
Diwali Rangoli Designs 2021: रंगोली के ये हैं बेहद खूबसूरत और आसान डिजाइन, यहां देखिए PICS
कर्क
- नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
- आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
- इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या
- रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
- यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
- आय में वृद्धि हो सकती है।
- आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
- कार्यों में सफलता मिलेगी।
- नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
Happy Diwali Wishes 2021: दिवाली पर अपनों को खुशियों से भरे ये चुनिंदा SMS, कहें- ‘हैप्पी दीपावली’
धनु
- शुभ परिणाम मिलेंगे।
- इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
- नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
- व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
- धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
मकर
- धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
- नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे।
- परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
संबंधित खबरें
[ad_2]
Source link