BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले मोदी: भाजपा में परिवारवाद नहीं; सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है पार्टी का आधार

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले मोदी: भाजपा में परिवारवाद नहीं; सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है पार्टी का आधार

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • BJP National Executive Meeting Update PM Narendra Modi JP Nadda Amit Shah

नई दिल्ली8 घंटे पहले

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में हुई। मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है, यही उसे दूसरी पार्टियों से अलग बनाता है। पार्टी का आधार सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता, लोगों के बीच काम करने से तजुर्बा आता है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण ये है कि पार्टी सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है।

100 करोड़ कोरोना टीकाकरण की उपलब्धि पर बैठक में पीएम मोदी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों ने सम्मानित किया।

100 करोड़ कोरोना टीकाकरण की उपलब्धि पर बैठक में पीएम मोदी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों ने सम्मानित किया।

दुनिया ने भारत का लोहा माना
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि मोदी ने बैठक में कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने महामारी के दौर में सबका सहयोग किया। दुनिया के लोगों ने भारत का लोहा माना है। बीजेपी ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों से इसमें योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के नि:स्वार्थ कार्यकर्ताओं के जीवन को नमो ऐप में कमल पुष्प फीचर के जरिए दुनिया के सामने लाया जाए।

भाजपा के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

भाजपा के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

नड्डा ने की मोदी की तारीफ
बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत सभी बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने महामारी के बीच बोल्ड स्टेप लिए, जिससे अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा।

राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के उद्घाटन भाषण में नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला PM मोदी ने लिया और लॉकडाउन के तीन महीने के भीतर लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो देश के किसानों के हित के लिए प्रगतिशील नीतियां और कानूनों को लेकर आए हैं।

बैठक स्थल यानी दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर के गेट पर मौजूद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और दूसरे भाजपा नेता।

बैठक स्थल यानी दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर के गेट पर मौजूद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और दूसरे भाजपा नेता।

‘PM मोदी ने फ्रंट में आकर महामारी के दौरान नेतृत्व किया’
नड्डा ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए तीन T (ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट) मेथड का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि PM ने फ्रंट में आकर महामारी के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका दुनिया को दिखाया। भाजपा प्रमुख ने हाल के चुनावों में वोट शेयर बढ़ने के लिए भी पार्टी की प्रशंसा की।

दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। मंच पर PM मोदी, जेपी नड्डा और पीयूष गोयल मौजूद रहे।

दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। मंच पर PM मोदी, जेपी नड्डा और पीयूष गोयल मौजूद रहे।

किसानों के लिए 1 लाख, 23 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था हुई
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का उद्घाटन किया है। इसमें एक अनोखी पहल हुई है, जिसमें सारे प्रतिभागियों का डिजिटल पंजीकरण हुआ है। बैठक में 342 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब 2014 में हमारी सरकार आई तो किसानों के लिए बजट में सिर्फ 23,000 करोड़ रुपए व्यय करने की व्यवस्था थी, लेकिन पिछली बार वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया, उसमें किसानों के लिए 1 लाख, 23 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर पहुंचे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर आए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर आए थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए NDMC कन्वेंशन सेंटर में दाखिल होते हुए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए NDMC कन्वेंशन सेंटर में दाखिल होते हुए।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कुछ इस अंदाज में स्वागत किया गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कुछ इस अंदाज में स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *