BJP अध्यक्ष ने कल्याण सिंह की आखिरी इच्छा पूरी की: नड्डा ने PM मोदी के सामने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा रखा; पूर्व सीएम ने कहा था- मुझे भाजपा के झंडे में लिपटाकर ले जाना

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- BJP President Fulfills Kalyan Singh’s Last Wish JP Nadda Placed The Party Flag On Kalyan Singh’s Body In Front Of PM Modi; Former CM Had Said Take Me Wrapped In The Flag Of BJP
लखनऊ4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीएम मोदी के सामने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सीएम के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा रखा।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आखिरी इच्छा को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नड्डा ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा रखा। कल्याण सिंह की ये आखिरी इच्छा थी। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जब उनका जीवन समाप्त हो जाए तो उनके शव को BJP के झंडे में लिपटाकर ले जाया जाए।
क्या थी आखिरी इच्छा?

कल्याण सिंह ने मंच से भारतीय जनता पार्टी और संघ के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया था। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा था, ‘संघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्कार मेरे रक्त के बूंद-बूंद में समाए हुए हैं। मेरी इच्छा है कि जीवन भर भाजपा में रहूं और जीवन का जब अंत होने का हो तो मेरा शव भी भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लिपटकर जाए।’
89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (बाबू जी) ने शनिवार रात 9 बजे 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में आखिरी सांस ली। कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी हस्तियों ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।
देखें तस्वीरें…

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम को नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।


डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।
[ad_2]
Source link