BJP की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू: 19 राज्यों के 265 जिलों का दौरा, विधासभा चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने की कोशिश

[ad_1]
- Hindi News
- National
- BJP Jan Ashirwad Yatra 2021 Update; Narendra Modi’s 39 New Minister Start Jan Ashirwad Yatra In 265 Districts From Today
नई दिल्ली40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने प्यार और स्नेह के लिए जनता को धन्यवाद दिया।
BJP ने सोमवार से देश भर में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है। मोदी सरकार के 39 नए मंत्रियों की ओर से यह यात्रा निकाली गई है। ये मंत्री अपने-अपने प्रदेशों में 3 से 4 जिलों में तक इसे लेकर जाएंगे। जिलों से होते हुए वे अपने लोकसभा क्षेत्र में जाएंगे। इस दौरान 212 लोकसभा क्षेत्र कवर होंगे।
यह यात्रा 19 प्रदेशों के 265 जिलों से होकर निकलेगी और 19,567 किमी की दूरी तय करने के बाद पूरी होगी। इसका मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकना है। साथ ही केंद्र सरकार के कार्य जनता तक पहुंच रहे हैं या नहीं, इस पर आम लोगों से बात की जाएगी। लोगों को केंद्र की योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। पहले वह फतेह नगर गुरुद्वारा में दर्शन करने आए और बोले,”यात्रा से पहले मैं गुरुओं का आशीर्वाद लेने आया हूं।” उन्होंने कहा कि नई कैबिनेट में OBC और SC मंत्री शामिल किए गए हैं, जो मोदी सरकार के अगले 25 साल के विजन को दर्शाते हैं। उन्होंने प्यार और स्नेह के लिए दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
मीनाक्षी लेखी ने वैक्सीनेशन सेंटर से निकाली यात्रा
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के एक वैक्सीनेशन सेंटर से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले वह कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। 19 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वह 47 कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

BJP की जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस दर्शन कर आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया।

दिल्ली में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए।
दिल्ली में 170 किमी की दूरी तय होगी
दिल्ली BJP के प्रवक्ता हरीश खुराना ने बताया कि 4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री 170 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यात्रा दिल्ली के सभी 7 संसदीय क्षेत्रों से होकर निकलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार में नए मंत्रियों को शामिल किया है। नए मंत्री दिल्ली के सभी क्षेत्रों की जनता के बीच जाकर मोदी सरकार के काम के बारे में बताएंगे।
दिल्ली में 20 लाख लोगों से संपर्क साधने का लक्ष्य
खुराना ने बताया कि इस दौरान मंत्री प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना केंद्र का दौरा भी करेंगे। साथ ही उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा मंदिरों, गुरुद्वारों और बाल्मीकि मंदिरों से होकर गुजरेगी और शाम की जनसभाओं के साथ खत्म होगी। दिल्ली भाजपा ने यात्रा के दौरान करीब 20 लाख लोगों से संपर्क साधने का लक्ष्य रखा है।
[ad_2]
Source link