BIG-BOSS फेम शहनाज के पिता BJP में: संतोख चोरी-स्नैचिंग के 3 केसों में नामजद; खडूर साहिब सीट से टिकट की चर्चा, 2 बार लड़े चुनाव

BIG-BOSS फेम शहनाज के पिता BJP में: संतोख चोरी-स्नैचिंग के 3 केसों में नामजद; खडूर साहिब सीट से टिकट की चर्चा, 2 बार लड़े चुनाव

[ad_1]

अमृतसरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
BIG-BOSS फेम शहनाज के पिता BJP में: संतोख चोरी-स्नैचिंग के 3 केसों में नामजद; खडूर साहिब सीट से टिकट की चर्चा, 2 बार लड़े चुनाव

BIG-BOSS फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने शनिवार को पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संतोख सिंह समेत 12 नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। BJP में उनके तरनतारन जिले की खडूर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तान शक्ति सेना पार्टी के टिकट पर पंजाब की खडूर साहिब सीट से चुनाव लड़ चुके संतोख सिंह पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव नामांकन के समय संतोख सिंह द्वारा दिए एफिडेविट के अनुसार, उनके खिलाफ अमृतसर के ब्यास थाने में 2 और जालंधर के नई बारादरी थाने में एक केस दर्ज हैं। ये तीनों केस 2017 में दर्ज किए गए। इनमें से एक केस की सुनवाई कोर्ट में चल रही है जबकि दो मामलों में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश नहीं किया।

शहनाज अपने पिता संतोख सिंह व अन्य लोगों के साथ।

शहनाज अपने पिता संतोख सिंह व अन्य लोगों के साथ।

संतोख सिंह मूल रूप से अमृतसर जिले में ब्यास के रहने वाले हैं। उन्होंने हिंदुस्तान शक्ति सेना की तरफ से वर्ष 2012 में ब्यास विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। डि-लिमिटेशन में जब ब्यास सीट खत्म हो गई तो संतोख सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव खडूर साहिब सीट से लड़ा।

कार चोरी और स्नैचिंग में नामजद

  • संतोख सिंह के खिलाफ 6 जून 2017 को पहली FIR जालंधर के नई बारादरी थाने में दर्ज की गई। इसमें उन पर कार चोरी का आरोप है। यह मामला इस समय जालंधर कोर्ट में विचाराधीन है।
  • संतोख सिंह के खिलाफ 10 जुलाई 2017 को अमृतसर जिले के ब्यास थाने में भी FIR दर्ज की गई। 146 नंबर FIR में उन पर स्नैचिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। इसमें पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश नहीं किया।
  • संतोख सिंह पर 16 जुलाई 2017 को ही ब्यास थाने में एक और FIR दर्ज की गई। 150 नंबर FIR में संतोख सिंह पर चेन स्नैचिंग का आरोप लगा। इसमें भी पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश नहीं किया।
संतोख सिंह की ओर से दिया गया शपथ पत्र।

संतोख सिंह की ओर से दिया गया शपथ पत्र।

संतोख सिंह की ओर से दिया गया शपथ पत्र।

संतोख सिंह की ओर से दिया गया शपथ पत्र।

किसान आंदोलन की वजह से पहले जॉइन नहीं की BJP

संतोख सिंह तरनतारन जिले की खडूर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। उनका कहना है, ‘नरेंद्र मोदी की नीतियों ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। वह पहले भी भाजपा जॉइन करना चाहते थे, लेकिन किसान आंदोलन के कारण ऐसा नहीं कर पाए। अब किसान आंदोलन खत्म हो चुका है और पंजाब का माहौल भाजपा के पक्ष में है।’

टिकट मिली तो शहनाज करेंगी प्रचार

शहनाज गिल BIG BOSS के बाद फेमस हुईं। अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पिछले महीने शहनाज अमृतसर आई और यहां पिंगलवाड़ा में दिव्यांग बच्चों के साथ समय गुजारा। संतोख सिंह ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो शहनाज भाजपा और उनके लिए चुनाव प्रचार जरूर करेंगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *