Mesh Rashifal 2022: मेष लग्न वालों का खत्म होगा 18 महीनों से चल रहा खराब समय, नया साल लाएगा धनलाभ

Mesh Rashifal 2022: मेष लग्न वालों का खत्म होगा 18 महीनों से चल रहा खराब समय, नया साल लाएगा धनलाभ

[ad_1]

 आर्थिक गतिविधियों के लिए वर्ष 2022 उत्तम वर्ष के रूप में साबित होगा। क्योंकि राहु आपके धन भाव से निकलकर लग्न भाव अर्थात राशिस्थ हो जाएंगे तथा आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के लिए नए अवसर प्रदान करने में सहायता प्रदान करने वाले होंगे। नयी साझेदारी आपको धन के नए स्रोतों में वॄद्धि करने वाला साबित होगा। पिछले 18 माह से चल रहे धन के संसाधनों के लिए बुरा समय साल 2022 में समाप्त होगा। वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जो लोग सेल्स मार्केट, खरीद विक्री के व्यावसाय से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए यह वर्ष उपलब्धि प्रदान करने वाला साबित होगा। वकालत , अध्ययन , अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी अनुकूल समय होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नयी जिम्मेदारी के साथ साथ आर्थिक वृद्धि के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। बोल चाल में सकारात्मक सुधार होने से कार्य क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उद्योग व्यापार , निर्माण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी नयी फैक्टरी, नए प्रतिष्ठान के निर्माण के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। शनि देव भी वर्ष 2022 में अपनी राशि मकर एवं कुंभ में ज्यादा समय रहेंगे अतः लाभ की भी स्थिति बनेगी। कर्म के फल में सकारात्मक वृद्धि करेंगे। न्यायिक एवं गैर न्यायिक सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के पद में वृद्धि, नयी जिम्मेदारी के साथ आर्थिक वृद्धि के भी अवसर प्राप्त होंगे।

पारिवारिक :- पारिवारिक जनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। वाणी में सुधार के साथ ही परिवार में चल रहे आपसी मन मुटाव में कमी आएगी। परिवार में वैवाहिक एवं गैर वैवाहिक संस्कारों सहित धार्मिक कार्य मे वृद्धि की भी स्थिति बन रही है वर्ष 2022 में । परिवार के सदस्यों की संख्या में वृद्धि की स्थिति बनेगी। शुक्र के गोचरीय परिवर्तन के आधार पर धनागम एवं पारिवारिक दायित्वों में सकारात्मकता कम या अधिक हो सकती है। 

सुख :- वर्ष 2022 सुख की दृष्टि से मध्यम वर्ष साबित होगा। क्योंकि चतुर्थ अर्थात सुख भाव पर शनि देव की दृष्टि पड़ने के कारण गृह एवं वाहन के सुख में कमी की पूर्ण सम्भावना बनेगी। वाहन कर खर्च , नए वाहन के खरीद की पूर्ण सम्भावना बनेगी। पुराने वाहन में सुधार प्रधान खर्च होगा। माता के स्वास्थ्य सुख में कमी आएगी सीने की तकलीफ कष्ट दे सकता है। जमीन जायदाद को लेकर भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *