अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर का पति पर यौन शोषण का आरोप: पुलिस को दी शिकायत- दहेज के लिए पति करता है मारपीट, तीन के खिलाफ केस

अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर का पति पर यौन शोषण का आरोप: पुलिस को दी शिकायत- दहेज के लिए पति करता है मारपीट, तीन के खिलाफ केस

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Husband Commits Sexual Abuse And Assault, Case Against Husband, Mother in law And Father in law In Many Sections

हिसार2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर का पति पर यौन शोषण का आरोप: पुलिस को दी शिकायत- दहेज के लिए पति करता है मारपीट, तीन के खिलाफ केस

हरियाणा की एक अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने पति पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला बॉक्सर का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता है और उसका यौन शोषण भी किया। पुलिस ने शिकायत पर पति और अन्य ससुरालियों पर के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 9 महीने पहले हुई थी। उसका पति बैंक में कार्यरत है। शादी के समय दिए गए दहेज से उसका पति और ससुराल के लोग खुश नहीं हैं। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे अलग-अलग तरह से यातनाएं दी जा रही हैं। पीड़ित बॉक्सर का आरोप है कि शादी में उसके परिवार ने 60 लाख रुपये का खर्चा किया था। अब उसका पति फॉर्च्यूनर गाड़ी, हीरे की अंगूठी और कैश की डिमांड कर रहा है।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसका यौन उत्पीड़न भी किया। महिला खिलाड़ी के अनुसार उसके ससुरालवालों ने दहेज में मिले और उसके अन्य सामान पर कब्जा कर लिया। उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। ससुराल में उसके पति के साथ-साथ सास और ससुर भी उसके साथ बुरा व्यवहार करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, ससुर और सास के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न की धारा 323, 34, 354,376,377,406,498,500 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *