मिथुन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के मौके, जानें कब

मिथुन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के मौके, जानें कब

[ad_1]

वर्ष के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। 15 जनवरी के उपरांत नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकतीं हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखने के प्रयास करते रहें। अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। 13 फरवरी से कार्यक्षेत्र में सुधार हो सकता है। कारोबार की स्थिति में भी सुधार होगा। 06 अप्रैल के बाद किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 29 अप्रैल से कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा में कमी आएगी। आय का कोई अन्य साधन भी बन सकता है। कुछ रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। परंतु स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। परिवार की सुख-सुविधाओं में वृद्धि के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम भी मिलेंगे।

Purnima Vrat : साल की आखिरी पूर्णिमा कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि और शुभ मुहूर्त

उपाय-
1. प्रतिदिन सूर्यास्त के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को अगस्त, सितम्बर, अक्तूबर व नवंबर माह में चोला पहनाएं।
2. प्रतिदिन प्रातः स्नानोपरांत प्लेट में हल्दी को गीला कर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर चावल, चीनी या गुड़ से पूजा करके ऊँ गं गणपतयें नमः मंत्र का 21 बार जप करके, प्लेट में पानी से स्वास्तिक धो दें। इस जल को पेड़-पौधों की जड़ में या गमलों में प्रवाहित करें।
 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *