जानिए, मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022

जानिए, मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022

[ad_1]

वर्ष के प्रथम पंद्रह दिन (15 जनवरी) तक मन परेशान हो सकता है। 16 जनवरी से मानसिक शांति मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए किए गए प्रयासों के सार्थक परिणाम भी मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार भी मिल सकते हैं। 12 अप्रैल से राहू के राशि परिवर्तन से व्यर्थ के भय से परेशान हो सकते हैं। कार्यों में अवांछित व्यवधान आ सकते हैं। 13 अप्रैल से शुभ कार्यों में खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव तथा सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। परंतु शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। 29 अप्रैल से मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परंतु आय में वृद्धि के साधन भी बन सकते हैं। आय संतोषजनक रहेगी। जुलाई माह में 03 जुलाई के उपरांत किसी भवन या सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कारोबार में मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए खान-पान के प्रति सचेत रहें।

राशिफल : ग्रहों की स्थिति शुभ नहीं, ग्रहण योग से धन हानि के संकेत, मेष, वृष, सिंह कन्या वालों को सबसे अधिक नुकसान, काली वस्तु का करें दान

उपाय-
1. सवा आठ रत्ती का लाभव्रत चांदी की अंगूठी में जड़वाकर दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करें।
2. प्रतिदिन प्रातः दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
3. प्रत्येक बृहस्पतिवार के दिन गाय को पांच केले या बेसन के लड्डू या बेसन के परांठा या पूरी खिलायें।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।) 
 

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *