चंडीगढ़, आंध्रप्रदेश और केरल भी पहुंचा नया वैरिएंट: ओमिक्रॉन के कुल 38 मरीज, इनमें 20 ठीक हो घर जा चुके; बाकी 18 संक्रमितों में से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं

चंडीगढ़, आंध्रप्रदेश और केरल भी पहुंचा नया वैरिएंट: ओमिक्रॉन के कुल 38 मरीज, इनमें 20 ठीक हो घर जा चुके; बाकी 18 संक्रमितों में से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • A Total Of 38 Omicron Patients, 20 Of Whom Have Recovered And Gone Home; None Of The Remaining 18 Infected Have Serious Symptoms.

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़, आंध्रप्रदेश और केरल भी पहुंचा नया वैरिएंट: ओमिक्रॉन के कुल 38 मरीज, इनमें 20 ठीक हो घर जा चुके; बाकी 18 संक्रमितों में से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं

ओमिक्रॉन मरीज वाले राज्यों की संख्या 8 हो गई है, जबकि ओमिक्रॉन के मरीज 38 हो गए हैं।

देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश और केरल में भी ओमिक्रॉन के पहले मरीज मिले। वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक मरीज बढ़ गए। इस तरह ओमिक्रॉन मरीज वाले राज्यों की संख्या 8 हो गई है, जबकि ओमिक्रॉन के मरीज 38 हो गए हैं। इटली से 22 नवंबर को रिश्तेदार से मिलने चंडीगढ़ आए 20 वर्षीय व्यक्ति में 11 दिसंबर की रात ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे इटली में फाइजर वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। उसे हल्के लक्षण हैं।

पिछले 11 दिन से ऐहतियातन अस्पताल में भर्ती है। वहीं आयरलैंड से मुंबई और फिर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्‌टनम पहुंचे 34 वर्षीय विदेशी व्यक्ति में ओमिक्रॉन संक्रमण मिला है। मुंबई में जांच होने पर रिपोर्ट उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। 27 नवंबर को विशाखापट्‌टनम जाने की इजाजत दी गई। वहां टेस्ट करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे भी कोई लक्षण नहीं हैं। 11 दिसंबर को दोबारा जांच में रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसी तरह, यूके से केरल लौटे व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है।

मरीजों का हाल: सभी में कोई लक्षण नहीं या हल्के लक्षण

  • महाराष्ट्र : पश्चिमी अफ्रीकी देश से नागपुर आए मरीज में रविवार को ओमिक्रॉन मिलने के बाद कुल मरीज 18 हो चुके हैं। 7 मरीजों को छुट्‌टी दी जा चुकी है, 11 भर्ती हैं। सभी में हल्के लक्षण थे।
  • राजस्थान : 9 मरीजों को भर्ती कराया था। ज्यादातर में लक्षण नहीं थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्‌टी हाे चुकी।
  • आंध्र प्रदेश : 34 वर्ष का मरीज आयरलैंड से आया था। लक्षण नहीं थे। दोबारा जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्‌टी।
  • दिल्ली : दोनों मरीजों में हल्के लक्षण थे। 1 को छुट्‌टी दे चुके।
  • गुजरात : 3 मरीजों में हल्के लक्षण थे। शनिवार तक तीनों अस्पताल में ही भर्ती थे।
  • कर्नाटक : 3 में से 2 मरीजों को छुट्‌टी दी जा चुकी है। दक्षिण अफ्रीका से लौटा 34 वर्षीय मरीज अब भी भर्ती है। किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं।
  • चंडीगढ़ : 20 वर्षीय युवक इटली से लौटा था। युवक को संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। रविवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है।

प्रोटोकॉल : निगेटिव रिपोर्ट हो तो भी 8वें दिन टेस्ट जरूरी
ऐट रिस्क देशों वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर अनिवार्य। रिपोर्ट निगेटिव हो तो भी 7 दिन होम क्वारेंटाइन जरूरी। 8वें दिन फिर टेस्ट। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आ-जा सकते हैं। एयरपोर्ट पर रिपोर्ट पॉजिटिव हो तो तुरंत भर्ती करेंगे। ओमिक्रॉन की पुष्टि तक इलाज होगा। आठवें दिन फिर जांच। रिपोर्ट निगेटिव हो तो 7 दिन होम क्वारेंटाइन जरूरी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *