मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: तीन दिन में तीन राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, आज टीम इंडिया के पास मुंबई फतह करने का मौका

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: तीन दिन में तीन राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, आज टीम इंडिया के पास मुंबई फतह करने का मौका

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Ajaz Patel Amit Shah | Dainik Bhaskar News Headlines; India V S New Zealand Mumbai Test 3rd Day, Corona New Variant Omicron Third Wave

36 मिनट पहले

नमस्कार,
आज रविवार है, तारीख 5 दिसंबर; अगहन मास, शुक्ल पक्ष और प्रतिपदा-द्वितीया तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन जवाद पुरी के तट से टकरा सकता है।
  2. गृह मंत्री अमित शाह BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।
  3. पुतिन के दौरे से पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत पहुंचेंगे।
  4. भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में चल रहे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल होगा।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. मुंबई में मिला महाराष्ट्र का पहला और देश का चौथा ओमिक्रॉन केस
भारत में ओमिक्रॉन का चौथा केस महाराष्ट्र में मिला है। मुंबई में रहने वाला 33 साल का यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटा था। वह दुबई से दिल्ली होते हुए 24 नवंबर को मुंबई पहुंचा था। उसने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है। उसके संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले कर्नाटक में दो और गुजरात के जामनगर में एक मरीज में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई थी।
पढ़ें पूरी खबर…

2. जनवरी में कोरोना की तीसरी लहर का अनुमान, फरवरी में पीक होगा
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने पहला डेटा एनालिसिस किया है। उन्होंने अनुमान जताया है कि जनवरी में देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। फरवरी तक इसका पीक बन सकता है। उस वक्त डेली कोविड केस डेढ़ लाख तक चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को बहुत सख्त प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर…

3. न्यूजीलैंड की पहली पारी 62 रनों पर सिमटी, भारत को 332 रन की बढ़त
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। उसके पास 332 रनों की बढ़त है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 325 बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी सिर्फ 62 रन जोड़ पाए। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 69 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 150 रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

4. एजाज ने भारत के सभी 10 विकेट लिए, कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की

न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे एजाज खान ने मुंबई टेस्ट में एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इससे पहले सिर्फ दो बॉलर इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ही ऐसा कर पाए हैं। कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी में 10 विकेट लेने का कमाल किया था। एजाज का जन्म मुंबई में ही हुआ है। वे आठ साल के थे तो उनका परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गया था।
पढ़ें पूरी खबर…

5. भारत का द. अफ्रीका दौरा आगे खिसका, 26 दिसंबर से होगा पहला टेस्ट
ओमिक्रॉन के खतरे के बावजूद टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा टाला नहीं गया है। इंडियन टीम वहां 3 टेस्ट और 3 वनडे खेलने जाएगी। सीरीज 17 के बजाय 26 दिसंबर से शुरू होगी। BCCI ने इसे कंफर्म कर दिया है। हालांकि, टी-20 सीरीज की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक भारत को दक्षिण अफ्रीका में 4 टी-20 मुकाबले खेलने थे।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

6. मंगोलियाई डेलिगेशन में शामिल शख्स कोरोना पॉजिटिव, वेंकैया नायडू से मिला था
​​​​​​​मंगोलिया से बिहार के बोध गया आए 23 सदस्यों के शिष्टमंडल में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह ग्रुप बुधवार को उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मिला था। पॉजिटिव सदस्य को मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि ओमिक्रॉन को लेकर पुख्ता जानकारी मिल सके।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

7. खत्म नहीं होगा किसान आंदोलन, सरकार से बात करने के लिए कमेटी बनी

सिंघु बॉर्डर पर हुई मीटिंग में संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया है कि सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार से बातचीत के लिए 5 सदस्यों वाली कमेटी बनाई गई है। इसमें बलबीर सिंह राजेवाल, गुरनाम चढ़ूनी, युद्धवीर सिंह, शिवकुमार कक्का, अशोक धावले शामिल हैं। 7 दिसंबर को किसान नेता फिर मीटिंग करेंगे।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. बेंगलुरु, मेरठ, पटना और छत्तीसगढ़ में विदेश से आए 556 लोग लापता, कई ने पता और नंबर भी अलग लिखवाए (पढ़ें पूरी खबर)
  2. पाकिस्तानी हैकर्स नए टूल से चुरा रहे भारतीय सेना के अफसरों की फाइलें, सोशल मीडिया अकाउंट्स भी टारगेट पर (पढ़ें पूरी खबर)
  3. कंगना 2022 में ‘राष्ट्रवादियों’ के लिए चुनाव प्रचार करेंगी, मथुरा में कहा- जिनके दिल में चोर, मेरे बयानों से सिर्फ उन्हें तकलीफ (पढ़ें पूरी खबर)

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
5 दिसंबर 1952 को लंदन में ऐसा भयानक स्मॉग छाया था, जिसने 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली। ये स्मॉग 5 दिन तक छाया रहा। ये इतना गहरा था कि विजिबिलिटी 1 फीट से भी कम हो गई थी। इससे लोग घबराने लगे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सरकार के मुताबिक, स्मॉग की वजह से 5 दिन में 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह संख्या 12 हजार से ज्यादा बताई गई। वहीं 1.5 लाख से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे। कोयला जलाने की वजह से छाए इस खतरनाक स्मॉग को ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन कहा जाता है। (आज के दिन हुईं और घटनाएं)

और अब Sunday विचार
ज्यादातर कामयाबियां नाकामी की ठोकर खाकर ही उपजती हैं। मैं कामयाब कार्टूनिस्ट इसलिए बना, क्योंकि एग्जिक्यूटिव बनना चाहता था और नहीं बन पाया। – स्कॉट एडम्स, अमेरिकन कार्टूनिस्ट

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *