बड़ी कंपनियों में भारतीयों का जलवा: पराग से पहले भी सत्‍य नडेला और सुंदर पिचाई सहित कई भारतीय दुनिया में मनवा चुके हैं अपना लोहा

बड़ी कंपनियों में भारतीयों का जलवा: पराग से पहले भी सत्‍य नडेला और सुंदर पिचाई सहित कई भारतीय दुनिया में मनवा चुके हैं अपना लोहा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Parag Agrawal Vs Sundar Pichai Satya Nadella; World Richest Indian CEO List Update By Net Worth

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बड़ी कंपनियों में भारतीयों का जलवा: पराग से पहले भी सत्‍य नडेला और सुंदर पिचाई सहित कई भारतीय दुनिया में मनवा चुके हैं अपना लोहा

पराग अग्रवाल को ट्विटर का CEO बनाया गया है। 37 साल के पराग अब दुनिया की टॉप 500 कंपनियों के सबसे युवा CEO बन गए हैं। हालांकि इससे पहले गूगल और माइक्रोसॉफ्ट समेत दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में भारतीय मूल के बॉस या CEO हैं। हम आपको ऐसे ही 7 भारतीयों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

सत्‍य नडेला
54 साल के सत्‍य नडेला दुनिया की लीडिंग टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन हैं। 19 अगस्त 1967 को हैदराबाद में जन्मे सत्य नडेला फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के CEO बने। उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की है। साल 1992 में नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट से विंडो NT ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलपर्स के तौर पर शुरुआत की थी। सत्‍य नडेला की नेटवर्थ 2,527 अरब डॉलर है।

सुंदर पिचाई
सुंदर पिचाई साल 2019 से गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO हैं। चेन्नई में पैदा हुए सुंदर पिचाई साल 2014 में गूगल के हेड बने थे। 49 साल के पिचाई का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 10 जून, 1972 को हुआ था। उन्होंने IIT खड़गपुर और कैलिफोर्निया की स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इस समय उनकी नेटवर्थ 1924 अरब डॉलर है।

शांतनु नारायण
हैदराबाद में 27 मई 1963 को जन्‍मे शांतनु नारायण साल 2007 से अडोबी इंक के CEO और चेयरमैन हैं। हैदराबाद की उस्‍मानिया यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री हासिल करने वाले नारायण ने बर्केले स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की है। वे अडोबी ज्‍वॉइन करने से पहले वो एप्‍पल से जुड़े थे। 58 साल के शांतनु की नेटवर्थ 325 अरब डॉलर है।

अरविंद कृष्णा
अरविंद कृष्णा साल 2020 से IBM में CEO के पद पर हैं। वो लगभग 30 सालों से कंपनी में काम कर रहे हैं। IIT कानपुर से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉयस से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की थी। अरविंद कृष्णा का जन्म 1962 में आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी में हुआ था। 59 साल के अरविंद कृष्णा की नेटवर्थ 106 अरब डॉलर है।

संजय मेहरोत्रा
संजय मेहरोत्रा उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पैदा हुए थे। वर्तमान में वह माइक्रॉन टेक्नॉलजी के CEO हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री ली है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले से कंप्यूटर साइंस से मास्टर्स की पढ़ाई की। वह सैनडिस्क के को-फाउंडर भी रहे हैं। संजय मेहरोत्रा की नेटवर्थ 95 अरब डॉलर है।

निकेश अरोड़ा
उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्‍मे निकेश अरोड़ा जून 2018 से पालो ऑल्‍टो नेटवर्क्‍स के CEO हैं। गूगल एग्जिक्‍यूटिव का पद संभालने के बाद अरोड़ा जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप के CEO का जिम्‍मा संभाला था। 53 साल के निकेश अरोड़ा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), बोस्‍टन कॉलेज और नॉर्थइस्‍टर्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनकी नेटवर्थ 54 अरब डॉलर है।

पराग अग्रवाल
ट्विटर के CEO बनाए गए पराग अग्रवाल 10 साल से कंपनी से जुड़े हैं। ट्विटर से पहले पराग माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू के साथ काम कर चुके हैं। बॉम्बे IIT से ग्रेजुएशन करने वाले पराग अग्रवाल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट भी हैं। 37 साल के पराग अग्रवाल की नेटवर्थ 38.5 अरब डॉलर है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *