विनीता के ‘फैमिली मैन’ पराग: Twitter के नए CEO की टॉप प्रायॅरिटी प्यार और परिवार, ट्रैवल से शुरू हुई थी लवस्टोरी

विनीता के ‘फैमिली मैन’ पराग: Twitter के नए CEO की टॉप प्रायॅरिटी प्यार और परिवार, ट्रैवल से शुरू हुई थी लवस्टोरी

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Twitter’s New CEO Parag’s Top Priority Was Love And Family, With Vineeta Love Story Started With Travel

नई दिल्ली35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विनीता के ‘फैमिली मैन’ पराग: Twitter के नए CEO की टॉप प्रायॅरिटी प्यार और परिवार, ट्रैवल से शुरू हुई थी लवस्टोरी

बेटे अंश के साथ विनीता और पराग।

स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर विनीता को हमसफर बनाने वाले रोमांच और ट्रैवल के शौकीन पराग अग्रवाल ट्विटर के नए CEO बन गए हैं। उन्होंने जैक डोर्सी की जगह ली है, जिन्होंने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। विनीता और पराग अब ऐसे भारतीय मूल के लोगों के क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। आइए-जानते हैं विनीता के लिए पराग किस तरह से फैमिली मैन के रूप में जाने जाते हैंं।
दुनिया घूमते-घूमते हुए प्यार, विनीता को भूगर्भ विज्ञान से है लगाव
विनीता और पराग की सगाई अक्टूबर, 2015 में अौर जनवरी, 2016 में शादी हुई थी। उससे पहले दोनों अक्सर कहीं साथ घूमने जाते थे। दोनों को ही दुनिया की नई-नई जगहें घूमने का शौक है। इसी शौक ने दोनों के बीच करीबी बढ़ाई। अरसे तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने जिंदगी एकसाथ बिताना तय किया। विनीता को तो खासकर से जियोलॉजी यानी भूगर्भ विज्ञान में खास इंटरेस्ट है। वह इसे टि्वटर पर कई बार जाहिर भी कर चुकी हैं। दोनों कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अंश है। अंश का जन्म 2018 में हुआ था।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं विनीता।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं विनीता।

सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को मानते हैं क्यूट कपल
विनीता और पराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। खासतौर पर जहां भी जाते हैं, वहां की तस्वीरें जरूर सोशल मीडिया पर डालते हैं। चाहे वह बेटे अंश के जन्म का मौका हो, या होली-दिवाली, हर मौके को यूजर्स से साझा करना नहीं भूलते। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स भी इन दोनों को क्यूट कपल मानता है। शादी की कई तस्वीरें भी पराग के इंस्टाग्राम पर हैं।

दोनों अक्सर अपने घूमने-फिरने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

दोनों अक्सर अपने घूमने-फिरने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

विनीता हर कदम पर देती हैं साथ, माइक्रोसाॅफ्ट और याहू में भी किया है काम
पराग 2011 से ट्विटर में काम करते रहे हैं। वह 2017 से कंपनी के सीटीओ रहे हैं। ट्विटर से पहले पराग माइक्रोसॉफ्ट और याहू में काम कर चुके हैं। कंपनी के पूर्व CEO जैक डोर्सी ने भी पराग की तारीफ की थी और कहा था कि वो नई सोच के मालिक हैं औऱ मुझे लगता है कि उनकी अगुवाई में कंपनी अच्छा ग्रो करेगी। वहीं, विनीता स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट क्लिनिकल प्रोफेसर हैं। विनीता हर कदम पर पराग का साथ देती हैं, जिस वजह से वह खुद को हर फैसले लेने में मजबूत पाते हैं।

विनीता मेडिकल और टेक्निकल एक्सपर्ट, पीएचडी भी की
पत्नी विनीता स्टैनफर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में फिजीशियन और असिस्टेंट क्लिनिकल प्रोफेसर हैं। इससे पहले, विनीता फ्लैटिरॉन हेल्थ में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर के रूप में काम करती थीं। विनीता ‘बिगहैट बायोसाइंस’ के साथ भी काम करती हैं। उन्होंने मेडिकल और टेक्निकल फील्ड में अब तक काफी काम किया है। एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसके अलावा, उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से PhD की है। विनीता ने इंस्टिट्यूट ऑफ हार्वर्ड एंड एमआईटी से जेनेटिक बेसिस ऑफ कॉमन डिजीज की पढ़ाई की है। उन्होंने कोल्ड स्प्रिंग हार्बर लैबोरेटरी एंड लॉरेंस लीवमोर नेशनल लैबोरेटरी से कॉम्प्यूटेशनल रिसर्च भी किया है।

IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने के बाद करियर बनाने अमेरिका गए
पराग की परवरिश भारत में हुई। IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने के बाद पराग करियर बनाने अमेरिका चले गए। उन्होंने BTech की पढ़ाई की है। अमेरिका जाने के बाद पराग ने स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से PhD भी की है। इस यूनिवर्सिटी से विनीता ने भी पढ़ाई की है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *