चढूनी के बाद पंजाब में एक और पार्टी: किसानों-मजदूरों की लड़ाई के लिए लांच हुई क्रांतिकारी मजदूर किसान पार्टी; सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे

चढूनी के बाद पंजाब में एक और पार्टी: किसानों-मजदूरों की लड़ाई के लिए लांच हुई क्रांतिकारी मजदूर किसान पार्टी; सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • After Chadhuni, Another Party In Punjab, The Krantikari Mazdoor Kisan Party, Launched For The Fight Of Farmers And Laborers, Will Fight On 117 Seats.

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
चढूनी के बाद पंजाब में एक और पार्टी: किसानों-मजदूरों की लड़ाई के लिए लांच हुई क्रांतिकारी मजदूर किसान पार्टी; सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे

मीडिया से बात करते पार्टी के चेयरमैन लश्कर सिंह।

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक और पार्टी चुनाव मैदान में आ गई है। क्रांतिकारी मजदूर किसान पार्टी के नाम से इसे चंडीगढ़ में लांच किया। किसान नेता गुरनाम चढूनी के बाद पंजाब में यह दूसरी पार्टी है, जो सीधे किसानों के नाम से चुनाव लड़ेगी।

पार्टी के चेयरमैन लश्कर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह चुनाव के लिए किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। उनकी पार्टी किसानों और मजदूरों के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में आएगी।

किसान नेता गुरनाम चढूनी पंजाब से पहला कैंडिडेट घोषित कर चुके हैं।

किसान नेता गुरनाम चढूनी पंजाब से पहला कैंडिडेट घोषित कर चुके हैं।

रजिस्टर्ड करवाएंगे पार्टी

उन्होंने कहा कि पार्टी को रजिस्टर्ड करवाने के लिए वह चुनाव आयोग के पास आवेदन कर रहे हैं। वह किसी भी पार्टी पर निर्भर नहीं रहेंगे। किसान और मजदूरों की भलाई ही उनकी पार्टी का प्रमुख एजेंडा है।

आंदोलन के बहाने चुनाव मैदान में किसान

केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बहाने किसान भी मैदान में आ रहे हैं। सियासी दल किसानों को मुद्दा बना रहे हैं। हालांकि पहले गुरनाम चढूनी ने मिशन पंजाब की शुरूआत करते हुए यहां चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब से कैंडिडेट भी घोषित कर दिया। अब एक और पार्टी सामने आई है। पंजाब चुनाव में किसानों के गर्माए मुद्दे को देखते हुए सबकी नजर ऐसी पार्टियों पर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *