मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का उद्घाटन आज, मार्श पावर ने ऑस्ट्रेलिया को बनाया टी20 का नया चैंपियन

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का उद्घाटन आज, मार्श पावर ने ऑस्ट्रेलिया को बनाया टी20 का नया चैंपियन

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Mitchell Marsh | Dainik Bhaskar News Headlines; Australia Wins T20 World Cup Beat New Zealand, PM Narendra Modi Inaugurate Rani Kamlapati Railway Station In Bhopal

21 मिनट पहले

नमस्कार,
आज सोमवार है, तारीख 15 नवंबर; कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष और द्वादशी तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
  2. PM मोदी रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान का उद्घाटन करेंगे।
  3. अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग वर्चअुली मीटिंग करेंगे।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. पहली बार टी-20 चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, NZ को 8 विकेट से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। 14 साल में पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया ने यह टूर्नामेंट जीता है। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। केन विलियम्सन के 85 रनों की मदद से टीम ने 172 रन बनाए थे। जवाब में वॉर्नर और मार्श की फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला जीत लिया।
पढ़ें पूरी खबर…

2. केंद्र ने ED और CBI के डायरेक्टर्स का कार्यकाल 3 साल बढ़ाया
केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए CBI और ED के डायरेक्टर्स का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया है। इसके लिए सरकार ने 2 अध्यादेश लागू किए हैं। इनके मुताबिक, अब दोनों एजेंसियों के डायरेक्टर्स का कार्यकाल 5 साल होगा। अब तक इन पदों पर कोई अधिकारी अधिकतम 2 साल ही रहता था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों अध्यादेशों पर साइन कर दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

3. त्रिपुरा में दो महिला पत्रकार हिरासत में, गलत खबरें देने का आरोप
त्रिपुरा में दो महिला पत्रकारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके नाम समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा हैं। दोनों हाल में त्रिपुरा में हुई हिंसा की घटनाओं को कवर कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पत्रकारों को कथित तौर पर झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दोनों पर धर्म के आधार पर समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप है।
पढ़ें पूरी खबर…

4. प्रदूषण की वजह से दिल्ली से सटे हरियाणा के 4 जिलों में स्कूल बंद
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से बिगड़ते हालात के बीच हरियाणा सरकार ने चार जिलों गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और झज्जर में स्कूल बंद कर दिए हैं। ये चारों जिले NCR में आते हैं। साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों से कहा गया है कि वे कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराएं। सरकार ने तत्काल प्रभाव से नए निर्देश लागू कर दिए हैं। ये 17 नवंबर तक लागू रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

5. VVS लक्ष्मण बने नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड, द्रविड़ की जगह लेंगे
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी के नए हेड बनाए गए हैं। इससे पहले NCA के प्रमुख राहुल द्रविड़ थे, जो अब भारतीय टीम के कोच हैं। पहले लक्ष्मण ने यह पद संभालने से मना कर दिया था। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के मनाने पर वे राजी हो गए। लक्ष्मण इंडिया ए के साउथ अफ्रीका दौरे के बाद नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

6. भारत को मिल गया रूस का खतरनाक S-400 मिसाइल सिस्टम

रूस ने भारत को जमीन से हवा में मार करने वाले S-400 मिसाइल सिस्टम की सप्लाई शुरू कर दी है। दोनों देशों ने अक्टूबर 2018 में इसके लिए डील की थी। यह मिसाइल सिस्टम 4 अलग-अलग मिसाइलों से लैस है, जो दुश्मन के जंगी जहाज, ड्रोन, ​विमानों और बैलिस्टिक मिसाइलों को 400 किमी की दूरी पर मार सकता है। यह पूरा सौदा 35 हजार करोड़ रुपए का है।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

7. सोनू सूद की बहन पंजाब के मोगा से चुनाव लड़ेंगी, पार्टी पर फैसला नहीं
बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन मालविका सूद पंजाब की मोगा सीट से चुनाव लड़ेंगी। सोनू ने खुद मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बात बताई। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी तय नहीं है, लेकिन जल्द ही इस पर भी फैसला हो जाएगा। अपने राजनीति में आने के बारे में उन्होंने कहा कि बहन का चुनाव लड़ना पहला कदम है। इसके बाद आगे बढ़ते जाएंगे।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. LAC पर तैनात होंगी अमेरिका में बनीं M777 तोपें, मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत​​​​​​​ भारत में भी बनेंगी
  2. ब्रिटेन के लिवरपूल में हॉस्पिटल की पार्किंग में कार बम धमाके से एक की मौत, आतंकी हमले का शक
  3. अमेरिका में हो सकता है 2024 के T-20 वर्ल्ड कप, लॉस एंजिलिस ओलिंपिक को देखते हुए जल्द होगा फैसला

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
महात्मा गांधी की हत्या में शामिल नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को आज के ही दिन फांसी दी गई थी। साल था 1949। गांधी जी की हत्या का केस लालकिले में बनी ट्रायल कोर्ट में 8 महीने तक चला था। इस दौरान 149 लोगों ने गवाही दी। 10 फरवरी 1949 को जज आत्मचरण की अदालत ने नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी की सजा सुनाई। बाकी 5 लोग विष्णु करकरे, मदनलाल पाहवा, शंकर किस्तैया, गोपाल गोडसे और दत्ता परचुरे को उम्रकैद की सजा दी गई। विनायक दामोदर सावरकर को बरी कर दिया गया। बाद में हाईकोर्ट ने किस्तैया और परचुरे को भी रिहा कर दिया था।

और अब आज का विचार
हो सकता है कि आप अपने प्रतिद्वंदी जैसा न सोच पाते हों, उसके जैसे काबिल न हों, लेकिन उससे ज्यादा मेहनत तो कर ही सकते हैं।- लो होल्ट्ज, अमेरिकन फुटबॉल प्लेयर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *