भास्कर रिसर्च: कोरोनाकाल में ‘इमरजेंसी लैंडिंग’ को मजबूर कंपनियां ‘मुनाफे के रनवे’ से अब भी दूर

भास्कर रिसर्च: कोरोनाकाल में ‘इमरजेंसी लैंडिंग’ को मजबूर कंपनियां ‘मुनाफे के रनवे’ से अब भी दूर

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Bhaskar Research Companies Forced To ’emergency Landing’ In Corona Period Still Away From “runway Of Profits”

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भास्कर रिसर्च: कोरोनाकाल में ‘इमरजेंसी लैंडिंग’ को मजबूर कंपनियां ‘मुनाफे के रनवे’ से अब भी दूर

विमानन कंपनियां प्री-कोविड के मुकाबले 50% रिकवर कर चुकीं

  • 96% – सर्वाधिक यात्री लौटे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर
  • 55% – बाजार हिस्सेदारी के साथ इंडिगो अब भी सबसे आगे

विमानन कंपनियां 2019 के मुकाबले धीरे-धीरे उबरने लगी हैं, लेकिन मुनाफे के लिए अब भी इन्हें लंबा रास्ता तय करना है।

यानी विमानन कंपनियां प्री-कोविड से करीब 50% रिकवरी कर चुकी हैं। इंडिगो 55% की बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे ऊपर है। वहीं, दिल्ली-मुंबई समेत देश के 11 एयरपोर्ट में चंडीगढ़ ने सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत रिकवरी दर्ज की है। मुंबई एयरपोर्ट इसमें सबसे पीछे है।

इंडिगो ने दो साल में ही अपनी बाजार हिस्सेदारी 8 फीसदी बढ़ाई… एयर इंडिया दूसरे नंबर पर पहुंची

  • नोट- तीनों साल के आंकड़े जनवरी से सितंबर तक की अवधि के हैं।
  • सितंबर 2021 में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी सर्वाधिक 55.2% रही। पिछले साल इसी महीने यह 50.5% थी। कोरोनाकाल से पहले (सितंबर 2019) के मुकाबले इसमें 8% से ज्यादा की वृद्धि हुई।

इंडिगो 7 तिमाही से घाटे में, सितंबर तिमाही में 1,435 करोड़ का घाटा
देश की सबसे बड़ी घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो को जुलाई-सितंबर 2021 में 1,435.7 करोड़ रु. का शुद्ध घाटा हुआ। लगातार 7वीं तिमाही नुकसान। मार्च 21 तिमाही में 1147 करोड़ का शुद्ध घाटा था।

और दुनिया का ये हाल… इस साल इंडस्ट्री में 40% रिकवरी ही संभव
2020-22 के बीच दुनियाभर में इंडस्ट्री का कुल नुकसान 14.67 लाख करोड़ रु. तक पहुंचने का अनुमान है। 2021 में कुल यात्री 2.3 अरब होंगे, जबकि 2019 में 4.5 अरब थे।(स्रोत- इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन)

उम्मीद… यूएस ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से पाबंदी हटाई, सर्च 900% बढ़ गई
अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मंजूरी दे दी। इससे उड़ानों व हॉलीडे पैकेज के लिए ब्रिटिश एयरवेज की उड़ानों की सर्चिंग 900% बढ़ गई। अमेरिकन एयरलाइंस से उड़ानों के रिजर्वेशन में 66-74% बढ़ोतरी दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *