मेष और सिंह राशि वालों को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना, पढ़ें 15 नवंबर का मेष से मीन तक का राशिफल

मेष और सिंह राशि वालों को मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना, पढ़ें 15 नवंबर का मेष से मीन तक का राशिफल

[ad_1]

Horoscope Rashifal Tomorrow 15 November 2021 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 15 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार के विस्तार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

 मेष से लेकर मीन राशि तक, इस सप्ताह इन राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें 15-22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कोई प्रिय समाचार मिल सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी। रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ परेशानी आ सकती है। पिता के सहयोग से भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पठन -पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु आत्मसंयत भी रहें। क्रोध अधिक आ सकता है। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मधुर संबंध बनाए रखें। लाभ होगा।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार एवं स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मि‍त्रों के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। 

आने वाला सप्ताह इन तारीखों में जन्मे लोगों के जीवन में लाएगा खुशियां, पढ़ें साप्ताहिक दैनिक अंकराशि

कन्या राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। नए व्‍यापार को लेकर कुछ योजनाओं को मूर्त रूप दे सकते हैं। कार्य में सफलता म‍िलेगी।

तुला राशि- धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मन परेशान रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष जारी रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्‍थिति रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। च‍िंताएं बढ़ेंगी। 

नए साल में चमकेगी इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें साल 2022 किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृश्चिक राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वाहन सुख में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। 

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध की त्रीवता हो सकती है। अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्ष‍िक क्षेत्र में सफलता म‍िलेगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। 

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान के प्राप्ति होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सफल रहेगी।

कुंभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। रुका हुआ धन प्राप्‍त हो सकता है। आय में वृद्धि‍ होगी।

सूर्य, मंगल और बुध की युति से से इन राशियों की चमक रही है किस्मत, मां लक्ष्मी की बरस रही है विशेष कृपा

मीन राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन में कुछ च‍िताएं परेशान कर सकती हैं। 

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *