दिवाली के दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

दिवाली के दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

[ad_1]

Diwali Horoscope Rashifal Tomorrow 4 November 2021 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 नवंबर को कार्तिक मास की अमावस्या है। इस दिन दिवाली का पावन पर्व मनाया जाता है।प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 4 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

Diwali : कल इस शुभ मुहूर्त में करें महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, नोट कर लें विधि और सामग्री की लिस्ट

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सतर्क रहें। 

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। भाइयों का सहयेाग म‍िलेगा। 

कर्क राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। तनाव से बचें।

सिंह राशि- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का साथ मिल सकता है। क्रोध की अध‍िकता से राहत म‍िलेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते है। 

कन्या राशि- शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। म‍ित्रों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।

Diwali 2021: जानें- दिवाली की पूजा मुहूर्त का समय, पढ़ें पूरी जानकारी

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में परिवर्तन भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचकर रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। शिक्षा में व्‍यवधान आएंगे। 

धनु राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, लेकिन वाणी में सौम्‍यता रहेगी। पारिवारिक समस्‍या परेशान कर सकती हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है।

मकर राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

Happy Diwali 2021 Images , Photo , Wishes : दोस्तों को इन हैप्पी दिवाली मैसेज और फोटो से करें विश

कुंभ राशि- आय में कमी एवं अधिक खर्च से परेशान हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी मित्र से भी सहयोग मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

मीन राशि- मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। बातचीत में संयत रहें। कार्यों में रुकावट आ सकती है। म‍ित्रों से भेंट होगी। 

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *