नवंबर का महीना इन राशियों के लिए वरदान के समान, मनाएंगे जश्न, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

नवंबर का महीना इन राशियों के लिए वरदान के समान, मनाएंगे जश्न, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

[ad_1]

ज्योतिष नजरिए से नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद खास और शुभ रहने वाला है। नवंबर माह में बुध, सूर्य और गुरु का राशि परिवर्तन होगा। राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 2 नवंबर, दिन मंगलवार को बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद 21 नवंबर, दिन रविवार को तुला से वृश्चिक राशि में गोचर होगा। सूर्य का राशि परिवर्तन 16 नवंबर को होगा। इस दिन सूर्य अपनी नीच राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का राशि परिवर्तन 20 नवंबर को होगा। गुरु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य, बुध और गुरु के राशि परिवर्तन से नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। आइए जानते हैं, नवंबर का महीना किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है… 

मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • मित्रों का सहयोग मिलेगा।
  • धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

30 अक्टूबर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, शुक्र के धनु राशि में प्रवेश से होंगे बड़े बदलाव, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है।
  • व्यापार में लाभ होगा।
  • कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

30 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
  • नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • इस समय निवेश करने से लाभ हो सकता है।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *