मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: सरकारी वकील के जवाब पर टिकी आर्यन के बेल की उम्मीदें; पूरे चीन का सफाया करने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का टेस्ट सफल

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: सरकारी वकील के जवाब पर टिकी आर्यन के बेल की उम्मीदें; पूरे चीन का सफाया करने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का टेस्ट सफल

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Agni 5 Aryan Khan | Dainik Bhaskar News Headlines; Cruise Drugs Case Bombay High Court Hearing Aryan Khan’s Bail Plea, Agni 5, Missile Test, Ballistic Missile Test, Drdo

32 मिनट पहले

नमस्कार,
आज गुरुवार है, तारीख 28.10.2021; कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष और सप्तमी तिथि।

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

1. PM नरेंद्र मोदी 18वें आसियान-भारत सम्मेलन में करेंगे शिरकत 2. आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 3. लखीमपुर केस में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. लगातार दूसरे दिन टली आर्यन की बेल पर सुनवाई
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान सहित अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा आरोपियों को बुधवार को भी जमानत नहीं मिली। अब गुरुवार दोपहर 2.30 बजे से सुनवाई होगी। जज कह चुके हैं कि ASG अनिल सिंह एक घंटे में जवाब दे देंगे तो जमानत पर फैसला गुरुवार को ही हो जाएगा।
पढ़िए पूरी खबर..

2. 5000 KM तक मार करने वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण

ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप पर अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल 5 हजार किलोमीटर दूरी तक लक्ष्य साधने की क्षमता रखती है। इसकी जद में चीन और पाकिस्तान सहित पूरा एशिया आएगा।
पढ़िए पूरी खबर…
3. नीरज चोपड़ा, समेत 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए 11 खिलाड़ियों का नाम प्रस्तावित किया है। इनमें पांच पैरा एथलीट्स भी शामिल हैं। पहली बार इतने खिलाड़ी एकसाथ नामित किए गए हैं। पिछले साल 5 खिलाड़ियों को चुना गया था।
पढ़िए पूरी खबर…
4. पेटीएम का IPO 8 नवंबर को खुलेगा
पेटीएम का IPO भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू होने जा रहा है। IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 8 नवंबर को खुलेगा और 10 नवंबर को बंद हो जाएगा। इससे कंपनी ने करीब 18300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।
पढ़िए पूरी खबर…

5. पाक में TLP मेंबर्स से झड़प में 4 पुलिसकर्मियों की मौत, 250 घायल
फ्रांस के एम्बेसडर को मुल्क से निकालने समेत 4 मांगों को लेकर TLP ने इस्लामाबाद मार्च शुरू कर दिया है। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ हिंसक झड़प हुई। इमरान खान 3 मांगें मानने को तैयार हैं, लेकिन फ्रांस के एम्बेसडर को देश से निकालने को तैयार नहीं हैं।
पढ़िए पूरी खबर…
6. पेगासस केस में राहुल ने पूछा PM से सवाल
राहुल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को निशाने पर लिया। कहा- सुप्रीम कोर्ट ने जासूसी मामले की जांच के लिए कमेटी के गठन की घोषणा की है। यह एक तरह से हमारे सवालों पर मुहर है।
पढ़िए पूरी खबर…
7. कनाडा में पहली बार एक हिंदू बनी रक्षामंत्री
भारतीय मूल की कनाडाई पॉलिटीशियन अनिता आनंद कनाडा की नई रक्षामंत्री बनी हैं। जस्टिन ट्रूडो की कैबिनेट से पूर्व रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्जन को हटाकर मंगलवार को अनिता को यह जिम्मेदारी दी गई है।
पढ़िए पूरी खबर…
8. छह ओवर पहले ही BAN से जीती ENG
सुपर-12 में बांग्लादेश की ये लगातार दूसरी हार रही और इसके साथ ही टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बहुत कम हो गई है। इंग्लैंड से पहले श्रीलंका ने BAN को 5 विकेट से हराया था।
पढ़िए पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में
1. महंगाई के चलते RBI कर सकता है पॉलिसी रेट में बड़ा इजाफा
2. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिसंबर में कर सकते हैं शादी
3. वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ीं, एक और गवाह ने लगाए NCB पर आरोप

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड पर खड़ी ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का लोकार्पण आज ही के दिन साल 1886 में प्रेसिडेंट ग्रोवर क्लीवलैंड ने किया था। ये अमेरिका और फ्रांस की दोस्ती का प्रतीक है। ये स्टैच्यू जुलाई 1884 में फ्रांस में बनी थी। फ्रांस से अमेरिका लाने के लिए इसे 350 टुकड़े करने के बाद 214 बक्सों में पैक किया गया था। स्टैच्यू को पेरिस से न्यूयॉर्क पहुंचने में 4 महीने का समय लगा था। मूर्ति के मुकुट पर 7 किरणें हैं, जो दुनिया के 7 महाद्वीपों और 7 महासागरों का प्रतीक है। यूनेस्को ने 1984 में इसे ग्लोबल हेरिटेज साइट बनाया था।

और अब आज का विचार
आप क्या कहते हैं, इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता। आप क्या करते हैं, उससे फर्क पैदा होता है और लोग भी वही याद रखते हैं।
– मार्क जुकरबर्ग

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *