मंगल ने किया तुला राशि में प्रवेश, देखें मेष से लेकर मीन राशि पर इसका प्रभाव

मंगल ने किया तुला राशि में प्रवेश, देखें मेष से लेकर मीन राशि पर इसका प्रभाव

[ad_1]

सभी ग्रहों के सेनापति यानी मंगल ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है। मंगल ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…

मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा।
  • सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

karwa chauth 2021 : पहली बार रख रहें करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, नोट कर लें पूजा- विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

वृष राशि 

  • वृष राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से मिले- जुले परिणाम हासिल होंगे।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय मुश्किलों से भरा रह सकता है।
  • इस समय धैर्य रखने की आवश्यकता है।
  • लेन- देन न करें।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • धन का खर्च अधिक न करें।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • धन- लाभ होगा।
  • शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।

कर्क राशि

  • मंगल का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है।
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • माता और पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।
  • इस समय निवेश करने से लाभ होगा।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

आने वाले 12 दिनों तक इन राशियों पर रहेगी गुरु और बुध की कृपा, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

सिंह राशि

  • मंगल का तुला राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।
  • किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • धार्मिक यात्रा में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
  • यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • नया कार्य शुरू न करें।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला राशि

  • मंगल तुला राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं।
  • तुला राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • इस समय निवेश करने से लाभ होगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

वृश्चिक राशि

  • मंगल का तुला राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • मन को शांत रखें।
  • वाद- विवाद से दूर रहें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

karwa chauth 2021 : बेहद खास है इस साल का करवा चौथ, सूर्य देव की भी रहेगी विशेष कृपा, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए ये समय चुनौतियों से भरा रहेगा।
  • इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।ॉ
  • धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।
  • मन को शांत रखें और वाद- विवाद से दूर रहें।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • भाई- बहन का सहयोग प्राप्त होगा।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • इस समय नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

कुंभ राशि

  • मंगल का तुला राशि में गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • व्यापार में लाभ होगा।
  • धन- लाभ होगा।
  • नौकरी में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

धन- हानि को दूर करने के लिए कार्तिक मास में रोजाना करें ये उपाय, होगा धन- लाभ, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा

मीन राशि

  • मीन राशि के जातकों के लिए ये समय मिला- जुला परिणाम लेकर आ रहा है।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • व्यापार के लिए समय शुभ है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *