मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: उत्तराखंड में बारिश से एक दिन में 42 मौतें, यूपी चुनाव में उतरेगी प्रियंका की महिला सेना

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: उत्तराखंड में बारिश से एक दिन में 42 मौतें, यूपी चुनाव में उतरेगी प्रियंका की महिला सेना

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Priyanka Gandhi Amrindar Singh | Dainik Bhaskar News Headlines; Congress Give 40% Tickets To Women In UP Assembly Polls, Uttarakhand Reported 47 Rain Related Deaths

16 मिनट पहले

नमस्कार,
आज बुधवार है, तारीख 20 अक्टूबर 2021; आश्विन मास, शुक्ल पक्ष और पूर्णिमा तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
  2. PM मोदी शाम 6 बजे तेल और गैस कंपनियों के CEO और एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत करेंगे।
  3. सैमसंग का प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट होगा, इसमें कंपनी कुछ स्मार्ट डिवाइस लॉन्च करेगी।
  4. सुप्रीम कोर्ट में लखीमपुर खीरी हिंसा और CBSE मामले की सुनवाई होगी।
  5. क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की जमानत अर्जी पर अदालत फैसला सुनाएगी।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. पंजाब में नई पार्टी बनाएंगे अमरिंदर, BJP से कर सकते हैं गठजोड़
एक महीने पहले पंजाब के CM की कुर्सी छोड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया है कि वे पंजाब में नई पार्टी बनाएंगे। नई पार्टी 4 महीने बाद होने वाला विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। चुनाव से पहले BJP से गठबंधन होगा। इस गठजोड़ में शिरोमणि अकाली दल (बादल) से अलग हो चुके नेताओं को भी जोड़ेंगे। हालांकि, उससे पहले किसान आंदोलन का समाधान निकलना जरूरी है।
पढ़ें पूरी खबर…

2. उत्तराखंड में भारी बारिश से एक दिन में 42 लोगों की मौत

उत्तराखंड में दो दिन से हो रही भारी बारिश से 47 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 42 मौतें तो एक ही दिन में हुई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान कुमाऊं क्षेत्र में हुआ है। यहां कई मकान जमींदोज हो गए हैं। नैनीताल का संपर्क राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। यहां तक आने वाली तीनों सड़कें लैंडस्लाइड की वजह से ब्लॉक हो गई हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली रेलवे लाइन भी बह गई है।
पढ़ें पूरी खबर…

3. पाकिस्तान का दावा- हमारी सीमा में घुसी भारतीय पनडुब्बी
पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि 16 अक्टूबर को कराची के करीब भारत की एक पनडुब्बी नजर आई थी। पाकिस्तान की नेवी ने इसे वापस जाने पर मजबूर कर दिया। चैनलों ने इस पनडुब्बी का वीडियो भी जारी किया है। वहीं, इंडियन नेवी के सूत्रों ने इस दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सबमरीन भेजनी होती तो क्या वह समुद्र के तट पर घूमती, वह तो पानी के अंदर काम करती है।
पढ़ें पूरी खबर…

4. यूपी में कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी, प्रियंका ने किया ऐलान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। इस हिसाब से देखें तो कांग्रेस यूपी की 403 में से 161 सीटों पर महिला कैंडिडेट उतारेगी। देश में ऐसा पहली बार होगा जब कोई राष्ट्रीय पार्टी इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को टिकट देगी। प्रियंका ने एक नया नारा भी दिया है- ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’।
पढ़ें पूरी खबर…

5. निहंग प्रमुख का सम्मान करते कृषि मंत्री तोमर की फोटो सामने आई
निहंग बाबा अमनदीप सिंह की केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ फोटो वायरल होने से राजनीति गरमा गई है। भाजपा अब तक सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या को लेकर बॉर्डर पर जमे किसानों पर हमलावर थी। वायरल फोटो के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधकर उसे हत्या में शामिल बता दिया। बाबा अमनदीप की हत्या के बाद आरोपी निहंगों का सरेंडर कराने में बड़ी भूमिका रही।
पढ़ें पूरी खबर…

6. कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष ने राहुल गांधी बताया ड्रग एडिक्ट
कर्नाटक BJP के प्रदेशाध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट और पेडलर बता दिया। कटील ने कहा कि आखिर राहुल गांधी हैं कौन? मुझे मीडिया के जरिए ही पता चला है कि राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट हैं। उनका ये बयान कर्नाटक कांग्रेस के उस बयान के बाद आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशिक्षित बताया गया था।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. लखीमपुर हिंसा में 50 किसानों को नोटिस, SIT ने संदिग्धों की 6 फोटो जारी कीं, इनकी पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी
  2. फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के कर्मचारी ने हिंदी न आने पर तमिलनाडु के कस्टमर से बहस की, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी
  3. 3 दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, म्यूजिक बैंड ने हिंदी फिल्मों के गाने गाकर किया स्वागत

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1962 में आज के ही दिन चीन ने भारत पर हमला किया था। भारत 1947 में आजाद हुआ और 1949 में चीन रिपब्लिक बना। शुरुआत में दोनों में दोस्ताना रिश्ते थे। दोनों देशों के बीच तनाव 1959 में बढ़ा, जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी। 1962 तक भारत चीन के बीच विवाद चरम पर पहुंच चुका था। इसी बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत पर हमला कर दिया। भारत युद्ध के लिए तैयार नहीं था। नतीजा ये हुआ कि चीन के 80 हजार जवानों का मुकाबला करने भारत ने 10-20 हजार सैनिक उतारे। एक महीने चले युद्ध के बाद चीन ने सीजफायर की घोषणा की।

और अब आज का विचार
दुनिया में बेहतरीन आइडियाज की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन पर अमल करने वाले ही अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं – सेथ गोडिन, अमेरिकन ऑथर एंड टीचर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *