मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: आर्यन को बेल नहीं, 20 अक्टूबर जेल में ही रहेंगे; बांग्लादेश में दुर्गापूजा के दौरान मंदिरों पर हमले, 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बड़े जश्न की तैयारी

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: आर्यन को बेल नहीं, 20 अक्टूबर जेल में ही रहेंगे; बांग्लादेश में दुर्गापूजा के दौरान मंदिरों पर हमले, 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बड़े जश्न की तैयारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Podcast | Aryan Khan | Mumbai | Jail | Cruise Drugs Party Case | Attacks On Hindu Temples During Durga Puja In Bangladesh | Vaccination | Celebration | Narendra Modi | Cricket | Rahul Dravid | Latest News And Updates

15 मिनट पहले

नमस्कार,
आज शुक्रवार है, तारीख 15.10.2021; आश्विन मास, शुक्ल पक्ष और दशमी तिथि।

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज को रीस्ट्रक्चर करके बनी 7 नई कंपनियां लॉन्च होंगी। इन कंपनियों के पास सैन्य बलों के 65 हजार करोड़ के ऑर्डर्स हैं।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सूरत में बॉयज होस्टल का शिलान्यास करेंगे।
  3. आज से चार्टर्ड फ्लाइट्स से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को टूरिस्ट वीजा दिया जाएगा।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. आर्यन को नहीं मिली बेल, 20 जेल में ही रहेंगे

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आरोपी किंग खान के बेटे आर्यन फिलहाल जेल में ही रहेंगे। मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख तय की है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी 20 तारीख तक जेल में ही रहना होगा। आर्यन को कैदी नंबर N965 कहा जाएगा।
पढ़िए पूरी खबर..

2. बांग्लादेश में दुर्गापूजा पर हिंदू मंदिरों पर हमले
बांग्लादेश में दुर्गापूजा के दौरान गुरुवार को हिंदू मंदिरों पर हमले हुए हैं। इन हमलों में 4 लोगों की मौत हुई है जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर पवित्र कुरान के अपमान की अफवाह के बाद हिंदुओं के घरों और दुकानों को भी निशाना बनाया गया। हमलों के बाद 22 जिलों में बॉर्डर गार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं। कई जगह मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
पढ़िए पूरी खबर..

3. 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बड़े आयोजन की तैयारी
देश में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन का आंकड़ा अगले कुछ दिनों में 100 करोड़ को पार करने वाला है। इस अवसर पर स्पाइस जेट के विमानों पर हेल्थ वर्कर्स की तस्वीरों के साथ पोस्टर लगाए जाएंगे। इस अवसर के लिए खादी ने सबसे बड़ा राष्ट्रध्वज तैयार किया है। इसे 100 करोड़ खुराक वाले दिन लाल किले, नॉर्थ साउथ ब्लॉक पर फहराने की योजना है। इस मौके पर कोरोना वॉरियर्स का अभिनंदन भी किया जाएगा।
पढ़िए पूरी खबर..

4. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को हुए एनकाउंटर में 2 जवान शहीद हो गए। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई, वह फॉरेस्ट पॉकेट का हिस्सा है। सोमवार सुबह यहीं डेरा की गली इलाके में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-राजौरी-पुंछ नेशनल हाइवे के पास गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू की थी।
पढ़िए पूरी खबर..

5. फेसबुक की ‘सीक्रेट ब्लैकलिस्ट’ लीक
फेसबुक ने दंगा भड़काने और क्रिमिनल एक्टिविटी करने वाले लोगों और संगठन की ब्लैक लिस्ट तैयार की थी। ये लिस्ट फेसबुक ने अब तक सीक्रेट तरीके से अपने पास रखी थी, लेकिन अमेरिका की न्यूज वेबसाइट इंटरसेप्टर ने इस लिस्ट को लीक कर दिया है। इसमें दुनियाभर के 4 हजार से ज्यादा ऑर्गेनाइजेशंस और इंडिविजुअल्स के नाम शामिल हैं। भारत से हिंदुत्व ग्रुप सनातन संस्था, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-माओवादी जैसे 10 संगठनों के नाम शामिल हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

6. रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर कंपनी बन गई है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के बेस्ट एम्प्लॉयर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी की अगुआई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारत में पहला स्थान दिया गया है। इसके साथ ही दुनिया में रिलायंस ने 52वें नंबर पर जगह बनाई है। इस लिस्ट में दुनिया की 750 बड़ी कंपनियों को शामिल किया गया है।
पढ़िए पूरी खबर..

7. राहुल द्रविड़ फिर होंगे टीम इंडिया के कोच

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत खेलने आने वाली है। इस सीरीज के लिए राहुल द्रविड़ टीम के कोच होंगे। राहुल द्रविड़ इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच पद से हट जाएंगे। हालांकि, राहुल इस सीरीज के लिए ही कोच होंगे और इस दौरान CAC नए कोच की तलाश करेगा। राहुल पूरी तरह से टीम के बनने के लिए तैयार नहीं हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष: दिल्ली में पार्टी नेताओं से मिलकर बोले- आलाकमान का हर फैसला मंजूर; सोनिया-राहुल और प्रियंका ही मेरे नेता
  2. रिश्तों में दरार: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कीं, तालिबान पर दखलंदाजी का आरोप; ज्यादा किराया वसूलने पर शुरू हुआ विवाद
  3. राजनाथ को याद आईं इंदिरा: रक्षामंत्री बोले- इंदिरा ने पाकिस्तान से युद्ध के समय देश की कमान संभाली, जंग जीतकर नया देश बना दिया

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1932 में 15 अक्टूबर को टाटा एयरलाइन ने अपनी पहली उड़ान भरी थी। पाकिस्तान के कराची से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक की इस फ्लाइट को खुद जेआरडी टाटा ने उड़ाया था। इस सिंगल इंजन डी हैविलैंड विमान में करीब 25 किलोग्राम चिट्ठियां थीं। जेआरडी टाटा पहले भारतीय थे, जिन्हें पायलट का लाइसेंस मिला था। 10 फरवरी 1929 को लाइसेंस मिलने के 3 साल बाद ही जेआरडी टाटा ने अपनी एयरलाइंस की शुरूआत की, जिसे नाम दिया गया टाटा एयरलाइंस। ये भारत की पहली कमर्शियल एयरलाइन थी, आगे चलकर इसी का नाम एअर इंडिया हो गया।

और अब आज का विचार
आप चाहे जो काम कर रहे हो, कामयाब होना है तो खुद को परफेक्शन से नीचे रहने की रियायत मत दीजिए – मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक के फाउंडर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *