मेष से लेकर मीन राशि तक, यहां जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्रि का पर्व

मेष से लेकर मीन राशि तक, यहां जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्रि का पर्व

[ad_1]

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। इस साल तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही दिन होने से नवरात्रि का पर्व 8 दिनों का ही होगा। 14 अक्टूबर तक नवरात्रि की धूम रहेगी। 15 अक्टूबर को दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को शुभ फल मिलेंगे तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्रि का पावन पर्व…

मेष राशि 

  • आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु अति उत्साही होने से बचें। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि में इन 5 उपायों को करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आने की है मान्यता

वृष राशि

  • मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में भी सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

  • क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव माह के प्रारंभ में रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कर्क राशि

  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परंतु संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 

नवरात्रि 2021: महाअष्टमी व महानवमी की जान लें सही तारीख, पढ़ें उत्तर से दक्षिण तक जुड़ी ये अनूठी परंपराएं

सिंह राशि

  • आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा परंतु मन परेशान भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का साथ मिलेगा, परंतु माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

  • आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में व्यवधान आएंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

वृश्चिक राशि

  • कला व संगीत में रुचि रहेगी। पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। परंतु बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सावधानी से कार्य करें। कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

Navratri : मेष से लेकर मीन राशि तक, नवरात्रि के दौरान रोजाना करें ये उपाय

धनु राशि

  • क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में परेशानियां आ सकती हैं। पिता से कारोबार के लिए धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि

  • धैर्यशीलता में कमी और वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए परिवार से दूर जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। 

कुंभ राशि 

  • स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, परंतु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।शैक्षिक कार्यों में सुधार हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

Navratri : इस कथा को पढ़ने या सुनने से मिलता है नवरात्रि व्रत का फल, यहां पढ़ें संपूर्ण देवी कथा

मीन राशि

  • वाणी में मधुरता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा अधिक रहेगी।

संबंधित खबरें

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *