लौटेंग पुराने दिन? दुनियाभर में कोरोना से होने वाली मौतों में गिरावट, रिपोर्ट में दावा

लौटेंग पुराने दिन? दुनियाभर में कोरोना से होने वाली मौतों में गिरावट, रिपोर्ट में दावा

[ad_1]

दुनिया भर में प्रकोप फैलाने के बाद कोरोना से अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है. विश्व में साप्ताहिक कोरोना मौतों में गिरावट दर्ज की गई है। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दुनियाभर में 53,245 मौतें दर्ज की गई। औसतन 7,606 लोगों की मौत हर रोज हो रही है। वहीं अगस्त में प्रतिदन 10 हजार मौतें देखने को मिल रही थीं।

नई साप्ताहिक मौतों का आंकड़ा 31 अक्टूबर -6 नवंबर, 2020 के बाद से सबसे कम दर्ज किया गया है। पिछले महीने में कोविड-19 से संबंधित मौतों की संख्या में लगभग एक चौथाई की गिरावट आई है, क्योंकि टीकाकरण अभियान प्रगति कर रहा है।

कोरोना वायरस की लहरों के बाद, खासकर आक्रामक डेल्टा वेरिएंट समेत कई वेरिएंट देखने के बाद नए मामलों का ग्राफ अगस्त की तुलना में लगभग एक तिहाई कम है। समाचार एजेसी एफपी को उम्मीद है कि दुनियाभर में जारी टीकाकरण को देखते हुए यह गिरावट जारी रहेगी।

उत्तरी अमेरिका के प्रत्येक 100 निवासियों के लिए 123 टीकों की खुराक दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ्रीका कार्यालय के अनुसार, अफ्रीका के लिए आंकड़ा प्रति 100 लोगों पर 11 खुराक है, महाद्वीप के आधे देशों ने अपने लोगों में से केवल दो प्रतिशत लोगों को पूरी तरह से टीकाकरण करने का प्रबंधन किया है।

वायरस पहली बार 2019 के अंत में चीन में सामने आया था, दुनिया भर में कोविड -19 से लगभग 4.8 मिलियन लोग मारे गए थे। 

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *