बीड़ी नहीं दी तो गला काटा: दिल्ली के डाबरी में नशे में धुत व्यक्ति ने महिला का गला रेता, अस्पताल में मौत; वारदात CCTV में कैद

बीड़ी नहीं दी तो गला काटा: दिल्ली के डाबरी में नशे में धुत व्यक्ति ने महिला का गला रेता, अस्पताल में मौत; वारदात CCTV में कैद

[ad_1]

दिल्ली34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बीड़ी नहीं दी तो गला काटा: दिल्ली के डाबरी में नशे में धुत व्यक्ति ने महिला का गला रेता, अस्पताल में मौत; वारदात CCTV में कैद

दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक युवक ने बीड़ी नहीं देने पर महिला का गला काट दिया। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। घटना रविवार रात डाबरी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्रग एडिक्ट है।

महिला की पहचान विभा के रूप में हुई है। वह डाबरी में ही रहती थी। आरोपी दिलीप भी इसी इलाके का था। विभा के परिवार में पति के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। महिला जनरल स्टोर चलाती थी। चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी दिलीप विभा से बीड़ी मांग रहा था। उसने इनकार कर दिया तो उसके सिर पर खून सवार हो गया।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी जनरल स्टोर के बाहर महिला से बहस कर रहा है। बहस बढ़ने पर वह अपना बैग नीचे रखता है, फिर उसमें से चाकू निकाल देता है। महिला घबराकर सड़क पर आ जाती है। वह महिला के पास जाता है और उसे पकड़कर गला रेत देता है। महिला वहीं पर बेसुध होकर गिर जाती है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पीटा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार होने की कोशिश करता है।​​​​​​​ हालांकि, वहां मौजूद लोग उसे दबोच लेते हैं और उसकी जमकर पिटाई कर देते हैं। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *