दुबई एक्सपो 2020ः पीयूष गोयल करेंगे भारतीय पवेलियन का उद्घाटन, देंगे भारत की प्रगति का संदेश

दुबई एक्सपो 2020ः पीयूष गोयल करेंगे भारतीय पवेलियन का उद्घाटन, देंगे भारत की प्रगति का संदेश

[ad_1]

दुबई एक्सपो 2020 की थीम भारत प्रगति के पथ पर है जिसके जरिए भारत को विकास और नवाचार के एक बड़े केंद्र के रुप में प्रदर्शित किया गया है। इसमें खुलापन, संभावनाएं और वृद्धि को खास स्तंभ के रूप में रखा गया है। 
एक अक्टूबर से 31 मार्च 2022 तक चलने वाले इस मेगा एक्सपो में भारतीय पवेलियन पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है। इसमें 600 ब्लॉक और चार तल बनाये गये हैं जिनमें भारत की आर्थिक प्रगति को प्रदर्शित किया गया है। एक्सपो भारत की मौजूदा प्रगति के साथ-साथ यह भी दिखा रहा है कि वह कैसे ग्लोबल लीडर बन रहा है। 

दुबई की एक्सपो केंद्र में शुक्रवार की शाम को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। वे दुबई पहुंच चुके हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री का एक रिकार्ड किया हुआ संदेश भी यहा जारी किया जाएगा। 

एक्सपो की 11 थीम
भारत के पवेलियन को 11 प्राथमिक थीम पर केंद्रित किया गया है ,जिसमें जलवायु एवं जैव विविधता, अंतरिक्ष, शहरी एवं ग्रामीण विकास, सहनशीलता एवं समग्रता, स्वर्णजयंती, नालेज एंड लर्निंग, ट्रैवल एवं कनेक्टिविटी, वैश्विक लक्ष्य, स्वास्थ्य, खाद्य-कृषि एवं रहन सहन तथा जल शामिल हैं। इसके अलावा कुल 25 सब थीम निर्धारित की गई हैं। 

सांस्कृतिक विरासत पर भी फोकस 
दुबई एक्सपो के जरिए भारत का फोकस न सिर्फ आर्थिक गतिविधियों पर होगा बल्कि संस्कृति और विरासत को भी दुनिया के सामने प्रदर्शित करना है। इसलिए भारतीय पवेलियन के चार मंजिल वाले पहले तल पर सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया है। 

190 देश भाग लेंगे
एक्सपो में दुनिया के 190 देश भाग ले रहे हैं इसलिए भारतीय उद्योग जगत के लिए अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने और निवेश आकर्षित करने का यह शानदार मौका होगा। 

कई मंत्रालय ले रहे हिस्सा 
एक्सपो में फार्मा, अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आयुष, वस्त्र, पेट्रोलियम, पर्यावरण आदि मंत्रालय हिस्सा ले रहे हैं। 

15 राज्य शामिल 
भारत के 15 राज्यों की तरफ से भी यहाँ पंडाल लगाये गये हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात आदि शामिल हैं। अगले छह महीनों के दौरान इन राज्यों के मुख्यमंत्री या मंत्री भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 

नामी कंपनिया ले रही हिस्सा 
क्सपो में सभी प्रमुख भारतीय कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं। इसमें आईटीसी, पतंजलि, रिलायंस, अडानी समूह प्रमुख रूप से शामिल हैं। एक्सपो में तीसरे प्लोर को कारपोट के लिए रखा गया है। 

2020 में होना था 
यह एक्सपो 2020 में होना था लेकिन कोरोना के चलते पिछले साल इसका आयोजन नहीं हो सका। 

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *