मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: शाह से मिले कैप्टन, पंजाब में भाजपा का चेहरा बन सकते हैं; गुलाब के बाद महाराष्ट्र-गुजरात पर शाहीन चक्रवात का खतरा, IPL में बेंगलुरु से हारी राजस्थान

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: शाह से मिले कैप्टन, पंजाब में भाजपा का चेहरा बन सकते हैं; गुलाब के बाद महाराष्ट्र-गुजरात पर शाहीन चक्रवात का खतरा, IPL में बेंगलुरु से हारी राजस्थान

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Podcast | Politics | Punjab | Amrinder Singh | Amit Shah | IPL | RCB | RR | Mid Day Meal | PM Poshan | Modi | Latest News And Updates

10 मिनट पहले

नमस्कार,
आज गुरुवार है, तारीख 30.09.2021; आश्विन मास, कृष्ण पक्ष और नवमी तिथि।

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से मैदान में हैं।
  2. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया आज रिटायर होंगे। उनकी जगह वीआर चौधरी नए एयर चीफ मार्शल नियुक्त होंगे।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. शाह से मिले अमरिंदर, मंत्री पद ऑफर कर सकती है भाजपा

पंजाब के CM की कुर्सी छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह के आवास पर दोनों के बीच करीब 45 मिनट मीटिंग हुई। दोनों के बीच किसान आंदोलन पर चर्चा हुई। कैप्टन ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने और MSP की गारंटी देने की मांग की। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैप्टन पंजाब में भाजपा का चेहरा बन सकते हैं और पार्टी उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद ऑफर कर सकती है।
पढ़िए पूरी खबर..

2. सिब्बल बोले- कांग्रेस में अध्यक्ष नहीं, फिर भी फैसले लिए जा रहे
पंजाब की कांग्रेस सरकार में चल रहे संकट को लेकर अब वरिष्ठ कांग्रेसी कपिल सिब्बल ने नाराजगी जताई है। पार्टी की लीडरशिप पर सवाल उठा चुके सिब्बल ने कहा, ‘कांग्रेस का कोई इलेक्टेड प्रेसिडेंट नहीं है, पर फैसला कोई न कोई तो ले ही रहा है न। गलत हो, सही हो.. ये चर्चा वर्किंग कमेटी में होनी चाहिए। लोग पार्टी छोड़कर क्यों जा रहे हैं, ये सोचने की जरूरत है।’ सिब्बल ने कहा, ‘हम G-23 हैं, निश्चित तौर पर जी हुजूर-23 नहीं हैं। हम मुद्दे उठाते रहेंगे।’
पढ़िए पूरी खबर..

3. सरकारी स्कूलों में मिड डे मील की जगह PM पोषण स्कीम
केंद्र सरकार ने देशभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ‘PM पोषण’ स्कीम शुरू करने का फैसला किया है। यह योजना मिड डे मील की जगह लेगी। इस स्कीम के तहत 11.2 लाख से ज्यादा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दिन का खाना मुफ्त मिलेगा। सरकार ने ‘PM पोषण’ स्कीम के तहत अगले पांच साल में 1.31 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है।
पढ़िए पूरी खबर..

4. IPL में बेंगलुरु से हारी राजस्थान, प्ले ऑफ की राह मुश्किल
IPL- 2 में बुधवार को दुबई में दो रॉयल टीमों के बीच मुकाबला हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB और राजस्थान रॉयल्स यानी RR के इस मुकाबले में RCB के सामने 150 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 17 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत अपने नाम की। इधर, RCB के बॉलर हर्षल पटेल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने अब तक 26 विकेट लिए हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

5. महंत की गद्दी पर तो बैठेंगे बलवीर, लेकिन कड़ी शर्तों के साथ
बाघंबरी मठ के उत्तराधिकार को लेकर 3 वसीयतें सामने आई हैं, लेकिन बाघंबरी मठ की गद्दी पर बैठेंगे बलबीर गिरि, जिनका जिक्र नरेंद्र गिरि के सुसाइड लेटर में कई बार उत्तराधिकारी के तौर पर किया गया था। उत्तराधिकारी के तौर पर उनके नाम की घोषणा हो गई है और वे 5 अक्टूबर को नरेंद्र गिरि की गद्दी पर बैठेंगे। पर, नरेंद्र गिरि के कथित सुसाइड के बाद मठ ने इस गद्दी के लिए नियम और शर्तें कड़ी कर दी हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

6. सालेह की तालिबान को चुनौती, स्विटजरलैंड में सरकार बनाई
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अब वहां के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने निर्वासित सरकार का गठन कर दिया है। सालेह ने कहा है कि वो इस निर्वासित सरकार के कार्यवाहक राष्ट्रपति होंगे, क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी न तो उनके साथ हैं और न ही वो अफगानिस्तान में मौजूद हैं। सालेह इस वक्त स्विटजरलैंड में मौजूद हैं। कुछ दिनों पहले पंजशीर में उनके भाई की तालिबान ने हत्या कर दी थी।
पढ़िए पूरी खबर..

7. गुलाब के बाद आया शाहीन चक्रवात, गुजरात के 20 जिलों में अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का कहर अभी थमा भी नहीं है कि एक नए तूफान ‘शाहीन’ की आशंका ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, ‘शाहीन’ तूफान अरब सागर में उठेगा और महाराष्ट्र, गुजरात के समुद्री किनारे वाले इलाकों में असर दिखाएगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने गुजरात के 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
पढ़िए पूरी खबर..

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. बंगाल में उपचुनाव: वोटिंग से एक दिन पहले केंद्रीय सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां भवानीपुर भेजी गईं, यहां ममता लड़ रहीं चुनाव
  2. बड़ी लापरवाही: ठाणे में एक व्यक्ति को कोविड वैक्सीन की जगह एंटी रैबीज का इंजेक्शन लग गया, एक डॉक्टर और नर्स सस्पेंड
  3. चीन की घुसपैठ पर लगाम नहीं: चीन के 100 सैनिकों ने पिछले महीने उत्तराखंड के पास बॉर्डर क्रॉस किया, पुल तोड़कर भागे

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
तारीख- 30 सितंबर 1993। समय- सुबह के 3 बजकर 56 मिनट। जगह- महाराष्ट्र का लातूर। लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी तेजी से धरती कांपी और लगातार 40 सेकेंड तक कांपती रही। 6.4 तीव्रता के इस भूकंप ने पूरे लातूर को उजाड़ दिया, 20,000 लोगों की मौत हुई। भूकंप का केंद्र जमीन से 12 किलोमीटर नीचे था। जिस वक्त यह भूकंप आया, अधिकतर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इस कारण जान-माल का ज्‍यादा नुकसान हुआ।

और अब आज का विचार
अगर आप आगे नहीं बढ़ते हैं, तो खुद को पीछे धकेल रहे होते हैं – सेम वॉटरसन, अमेरिकन एक्टर और डायरेक्टर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *