आज का इतिहास: 1952 में ‘चेकर्स’ नाम के कुत्ते ने बनाया रिचर्ड निक्सन को अमेरिका का उपराष्ट्रपति, एक स्पीच से बदल गया था पूरा कैंपेन

आज का इतिहास: 1952 में ‘चेकर्स’ नाम के कुत्ते ने बनाया रिचर्ड निक्सन को अमेरिका का उपराष्ट्रपति, एक स्पीच से बदल गया था पूरा कैंपेन

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan: Today History Aaj Ka Itihas 23 September | 1965 India Pakistan War And Nixon’s Checkers Speech

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आज का इतिहास: 1952 में ‘चेकर्स’ नाम के कुत्ते ने बनाया रिचर्ड निक्सन को अमेरिका का उपराष्ट्रपति, एक स्पीच से बदल गया था पूरा कैंपेन

4 नवंबर 1952 को अमेरिका में वोटिंग होनी थी। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ड्वाइट आइजनहावर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के लिए रिचर्ड निक्सन को चुना था, जो उस समय कैलिफोर्निया के सीनेटर थे।

चुनावों से कुछ हफ्ते पहले ही न्यूयॉर्क पोस्ट में एक खबर छपी। खबर में निक्सन पर आरोप लगाया गया कि निक्सन ने एक सीक्रेट फंड बनाया है, जिसका इस्तेमाल निजी कामों में हो रहा है। खबर छपने के बाद खूब विवाद हुआ। निक्सन को विपक्षी पार्टी समेत प्रेस भी घेरने लगा। आइजनहावर पर दबाव बनाया जाने लगा कि निक्सन से टिकट वापस ले लिया जाए।

खुद को आरोपों से घिरता देख निक्सन लॉस एंजिल्स पहुंचे और 23 सितंबर 1952 को एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। इस भाषण को अमेरिकी इतिहास के सबसे चर्चित भाषणों में से एक माना जाता है और इसके केंद्र में है चेकर्स नाम का एक कुत्ता।

भाषण के दौरान रिचर्ड निक्सन।

भाषण के दौरान रिचर्ड निक्सन।

निक्सन ने हॉलीवुड के अल कैपिटन थिएटर से अपनी सफाई पेश की। इसमें उन्होंने कैंपेन फंड का पूरा हिसाब पेश किया। साथ ही कहा- डोनेशन के तौर पर मुझे एक ऐसी चीज मिली है, जिसे मैं कैंपेन को नहीं दे सकता। यह एक काला और सफेद अमेरिकन कॉकर स्पैनियल कुत्ता है- चेकर्स। इसे मेरी बेटी बहुत प्यार करती है। आलोचक कुछ भी कहें, मैं कुत्ता किसी को नहीं दूंगा।

यह स्पीच कई मायनों में खास थी। अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में यह पहला टेलिवाइज्ड भाषण था। इसे 6 करोड़ लोगों ने अपने ड्राइंग रूम में देखा और सुना। इससे लोग इतना प्रभावित हुए कि निक्सन के उपराष्ट्रपति बनने की राह आसान हो गई। वे 1961 तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति रहे। फिर 1969 से 1973 तक राष्ट्रपति भी रहे।

1965: भारत-पाकिस्तान का युद्ध खत्म हुआ

1947 में आजाद होने के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चलता रहा। खासकर कश्मीर को लेकर। 1965 में पाकिस्तान को लग रहा था कि भारत में प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री कमजोर हैं। इस वजह से उसने कश्मीर और पश्चिमी सीमा पर कुछ इलाकों में कब्जा करने की चाल चली। जवाब में भारत ने पश्चिमी सीमा पर मोर्चा खोला और पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर किया। पांच हफ्ते के भीषण युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर को ही युद्ध खत्म करने की घोषणा की गई।

युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई टैंकों को बर्बाद कर दिया था।

युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई टैंकों को बर्बाद कर दिया था।

1889ः मारियो गेम बनाने वाली कंपनी निन्तेंडो की शुरुआत

फुसाजिरो यामाउचि ने 1889 में आज ही के दिन जापानी गेमिंग कंपनी निन्तेंडो कोप्पई बनाई। यह क्योटो में थी। यह उस समय हानाफुडा कार्ड्स बनाती थी और उसे बेचती भी थी। 1981 में डॉन्की कॉन्ग के तौर पर आर्केड गेम से निन्तेंडो ने इलेक्टॉनिक और वीडियो गेम्स इंडस्ट्री में नाम कमाया। निन्तेंडो ने ही मारियो और सुपर मारियो भी बनाया, जो एक समय में बच्चों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय रहा। मजे की बात यह है कि यह गेम आज के मॉर्टल कॉम्बेट गेम्स से पूरी तरह अलग है।

सुपर मारियो निन्तेंडो का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर है। सुपर मारियो के 1985 का एक वर्जन नीलामी के दौरान 1.14 लाख डॉलर में बिका था।

सुपर मारियो निन्तेंडो का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर है। सुपर मारियो के 1985 का एक वर्जन नीलामी के दौरान 1.14 लाख डॉलर में बिका था।

23 सितंबर के दिन को इतिहास में इन महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से भी याद किया जाता है…

2018ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च की। इसे मोदीकेयर भी कहा गया।

2017ः राजस्थान में कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया।

2016ः भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल फाइटर जेट्स खरीदने की डील पर साइन किए।

2014: भारतीय सेना ने कहा कि चीनी सैनिक लद्दाख के चुमार क्षेत्र में तीन किमी तक अंदर घुस आए हैं।

2009ः छत्तीसगढ़ के कोरबा में 820 फीट लंबी चिमनी गिरने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

2009ः इसरो ने उपग्रह शन सैट-2 समेत कुल सात उपग्रह अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किए।

2004ः हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोगों की मौत।

1998: भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुलाकात की और दोनों देश कश्मीर पर बातचीत को राजी हुए।

1993ः दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार मिला।

1992ः यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।

1986ः अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल घोषित किया।

1979ः सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।

1970ः अब्दुल रजाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।

1958ः ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।

1955ः पाकिस्तान ने बगदाद समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1929ः बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित।

1908ः कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ।

1857ः युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आए भीषण तूफान में लापता हुआ, 826 लोग मारे गए।

1803ः ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाय के युद्ध में मराठा सेना को हराया।

1739ः रूस और तुर्की ने बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *