छुटि्टयां मनाने शिमला पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी: प्रियंका गांधी के साथ 3 दिन उनके छराबड़ा स्थित बंगले में रहेंगी, यहीं से पंजाब के हालात का जायजा लेंगी मां-बेटी

छुटि्टयां मनाने शिमला पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी: प्रियंका गांधी के साथ 3 दिन उनके छराबड़ा स्थित बंगले में रहेंगी, यहीं से पंजाब के हालात का जायजा लेंगी मां-बेटी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • The Convoy Left For Chhabra From Shimla At 10:45 In The Morning, In Solan Too There Was A Problem With The Jam Due To The High Number Of Vehicles.

शिमला4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
छुटि्टयां मनाने शिमला पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी: प्रियंका गांधी के साथ 3 दिन उनके छराबड़ा स्थित बंगले में रहेंगी, यहीं से पंजाब के हालात का जायजा लेंगी मां-बेटी

छराबड़ा स्थित वह बंगला, जहां सोनिया और प्रियंका गांधी ठहरी हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी सोमवार को हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचीं। सुबह करीब 10:45 बजे उनका काफिला ढली से होकर छराबड़ा गया। छराबड़ा में वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर रहेंगी। सोनिया गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। फिलहाल अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसमें यही कहा गया है कि यह उनका निजी दौरा है, क्योंकि प्रियंका गांधी भी 3 दिन पहले परिवार के साथ यहां पर पहुंच चुकी हैं।

कहा जा रहा है कि दोनों मां-बेटी यहीं से पंजाब के हालात का जायजा लेंगी। सोनिया गांधी के काफिले में 15 के करीब वाहन थे। सोलन-शिमला नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें जाम की समस्या से भी परेशान होना पड़ा, लेकिन वे छराबड़ा पहुंच चुकी हैं।

शनिवार को प्रियंका गांधी पहुंची थीं शिमला
इससे पहले शनिवार सुबह प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ छराबड़ा पहुंच चुकी थीं। सोनिया गांधी का 3 दिन यहां पर रुकने का कार्यक्रम है। पुलिस को जैसे ही सोनिया गांधी के हिमाचल दौरे की सूचना मिली तो विभाग अलर्ट हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोलन के परमाणु से लेकर शालाघाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए थे। प्रियंका के घर के आसपास भी जवानों की तैनाती की गई है। घर के आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो चुकी हैं।

शिमला के ढली से होकर गुजरता प्रियंका गांधी का काफिला।

शिमला के ढली से होकर गुजरता प्रियंका गांधी का काफिला।

पंजाब नंबर की वह गाड़ी, जिसमें सोनिया गांधी शिमला पहुंचीं।

पंजाब नंबर की वह गाड़ी, जिसमें सोनिया गांधी शिमला पहुंचीं।

जाम में फंसा सोनिया गांधी का काफिला।

जाम में फंसा सोनिया गांधी का काफिला।

शिमला से छराबड़ा के लिए निकला सोनिया गांधी का काफिला।

शिमला से छराबड़ा के लिए निकला सोनिया गांधी का काफिला।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *