पंजाब में 9वें दिन भी सरकारी बसों की हड़ताल: मोगा में ड्यूटी कर रहे कंडक्टर को गद्दार कह हाथ में चूड़ियां व सिर पर चुन्नी पहनाई, कर्मचारियों की CM से बैठक आज

पंजाब में 9वें दिन भी सरकारी बसों की हड़ताल: मोगा में ड्यूटी कर रहे कंडक्टर को गद्दार कह हाथ में चूड़ियां व सिर पर चुन्नी पहनाई, कर्मचारियों की CM से बैठक आज

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Government Buses Strike In Punjab For The 9th Day, Calling The Conductor Doing Duty In Moga A Traitor, Wearing Bangles And Sardines On His Head, Employees’ Meeting With CM Today

जालंधर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाब में 9वें दिन भी सरकारी बसों की हड़ताल: मोगा में ड्यूटी कर रहे कंडक्टर को गद्दार कह हाथ में चूड़ियां व सिर पर चुन्नी पहनाई, कर्मचारियों की CM से बैठक आज

मोगा बस स्टैंड पर कंडक्टर को हाथ में चूड़ियां व सिर पर चुन्नी पहनाते हड़ताली कर्मचारी।

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल 9वें दिन भी जारी है। इसी बीच मोगा में हड़ताली कर्मचारियों का गुस्सा एक कंडक्टर पर फूट पड़ा। यह कंडक्टर पीआरटीसी के फरीदकोट डिपो का है। जो हड़ताल में शामिल होने के बजाय ड्यूटी कर रहा था। जब वह बस के साथ मोगा बस स्टैंड पहुंचा तो हड़ताली कर्मचारियों ने उसे घेर लिया। यूनियन ने उसे गद्दार कहते हुए हाथ में चूड़ियां व सिर पर चुन्नी पहनाई। इसके बाद ‘गद्दार लाेग-मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। इसको लेकर कर्मचारियों के विरोध के इस तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि कंडक्टर पर कॉन्ट्रैक्ट पर है। पूरे पंजाब में पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी का कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा। इसके बावजूद इस कंडक्टर ने यूनियन से अलग होकर बगावत की है। यूनियन सबके लिए लड़ रही है। ऐसे में सबको अपना समर्थन देना चाहिए। अगर मांगें मान ली जाती हैं तो इसका फायदा कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को होगा।

कंडक्टर के हाथ में जबरन चूड़ियां पहनाते हड़ताली कर्मचारी।

कंडक्टर के हाथ में जबरन चूड़ियां पहनाते हड़ताली कर्मचारी।

कैप्टन से बैठक के बाद हड़ताल खुलने के आसार

कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मंगलवार यानी आज हड़ताली कर्मचारियों की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक होगी। इसमें अंतिम फैसला आने पर आज हड़ताल खुल सकती है। हालांकि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कैप्टन का क्या रुख रहता है, इसका इंतजार किया जा रहा है। खासकर, चुनाव के नजदीक महिलाओं की मुफ्त बस सफर स्कीम बंद होने से सरकार भी कर्मचारियों की हड़ताल से नाराज बताई जा रही है।

बात न बनीं तो हाइवे जाम, सरकार कर सकती है छुट्‌टी

कैप्टन के साथ कर्मचारियों की यह सरकार से आखिरी बातचीत होगी। अगर इसमें पुख्ता फैसला नहीं हुआ तो फिर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की यूनियन हाइवे जाम कर सकती है। फेस्टिवल सीजन में जाम से लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है। वहीं, सरकार व कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति पहले ही बनी हुई है। सरकार उन्हें नोटिस भेजकर काम पर लौटने के लिए कहकर कागजी कार्रवाई पहले ही पूरी कर चुकी है। ऐसे में मंगलवार से हड़ताल न खुलने पर सरकार हड़ताली कर्मचारियों की छुट्‌टी कर सकती है। हालांकि यूनियन कह चुकी है कि वह ऐसी किसी किसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।

8 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, 2 हजार बसों की आवाजाही ठप

पंजाब में पनबस, पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के 8 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। जिस वजह से करीब 2 हजार सरकारी बसें पंजाब के 29 डिपुओं में खड़ी हैं। कर्मचारी सिसवां फार्म हाउस में कैप्टन का घेराव भी कर चुके हैं। पहले उनकी मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार से बैठक हो चुकी है। हालांकि वहां हड़ताल खत्म करने के बाद ही कैप्टन से मुलाकात की शर्त से बात बिगड़ गई। इसके बाद सिसवां फार्म हाउस का घेराव करने पर उन्हें सीएम से मुलाकात का न्यौता मिल गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *