करनाल में चल रहे धरने पर गृहमंत्री का करारा जवाब: अनिल विज ने कहा-जांच में दोषी पर कार्रवाई जरूर होगी, लेकिन किसी के कहने पर किसी को फांसी नहीं चढ़ा सकते

करनाल में चल रहे धरने पर गृहमंत्री का करारा जवाब: अनिल विज ने कहा-जांच में दोषी पर कार्रवाई जरूर होगी, लेकिन किसी के कहने पर किसी को फांसी नहीं चढ़ा सकते

[ad_1]

अंबाला14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
करनाल में चल रहे धरने पर गृहमंत्री का करारा जवाब: अनिल विज ने कहा-जांच में दोषी पर कार्रवाई जरूर होगी, लेकिन किसी के कहने पर किसी को फांसी नहीं चढ़ा सकते

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।

हरियाणा के करनाल में लाठीचार्ज के मसले पर कार्रवाई के लिए चल रहे किसानों के धरने को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किसी (किसानों) के कहने पर किसी (लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार करनाल के तत्कालीन SDM आयुष सिन्हा) को फांसी नहीं चढ़ाया जा सकता। मामले की जांच जारी है। दूसरी ओर केंद्र सरकार की तरफ से रबी की फसल के एमएसपी में की गई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भी अनिल विज ने पलटवार किया है।

बता दें कि 28 अगस्त को करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा संगठन की बैठक थी। इसमें पंचायत और शहरी निकाय चुनाव पर चर्चा की गई। इस बैठक को सफल बनाने के लिए शहर को चारों तरफ से सील किया हुआ था। इसी बीच एक नाके पर करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा द्वारा कठोर शब्दों में ऑर्डर दिए जाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में जो शब्द रिकॉर्ड हुए, बरताड़ा टोल पर वैसा ही हुआ। पूरा लाठीचार्ज आयुष सिन्हा के उस वीडियो पर रहा।

वीडियो में क्या बोले थे आयुष सिन्हा, पढ़िए
आयुष सिन्हा एक वायरल वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं, ”सिम्पल है, जो भी यहां से (बेरिकेट की तरफ इशारा करके) कोई नहीं जाना चाहिए। जो जाए उसका सिर फोड़ दो, मैं डयूटी मजिस्ट्रेट हूं। सीधे लठ मारना, कोई डाउट। मारोगे। जवाब में पुलिस वालों की आवाज आई-जी सर।”

सिन्हा बोले, ”सीधे उठा-उठाकर मारने पीछे। कोई डाउट नहीं है। कोई डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। क्लीयर है। ये नाका किसी भी हालत में लीक नहीं होने देंगे। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में 100 की फोर्स पीछे है। कोई इश्यू नहीं है। ठीक है। हम पूरी रात नहीं सोए है। दो दिन से डयूटी कर रहे हैं। यहां से एक बंदा नहीं जाना चाहिए। जो जाए तो उसका सिर फूटा होना चाहिए।”

हो चुका आयुष सिन्हा का तबादला
ऐसे में किसानों, विपक्ष, वकील व अन्य लोगों ने आयुष सिन्हा को बर्खास्त कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। हालांकि आयुष सिन्हा का तबादला हो चुका है। 1 सितंबर को सरकार ने 19 आईएएस और एक एचसीएस का तबादला किया तो उन्हें इनमें एक नाम आयुष सिन्हा का भी शामिल रहा।

अफसर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े किसान

उधर, इसके बाद अब 7 सितंबर से करनाल में इस मसले को लेकर किसानों ने फिर से पक्का धरना लगा दिया है। किसान सिन्हा को बर्खास्त करने की अपनी मांग पर अड़े हैं। इसी बीच इस मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दे डाला है। अनिल विज ने कहा है कि हम निष्पक्ष जांच कराने को तैयार हैं। करनाल एपिसोड की जांच हुई तो अधिकारी , किसान या किसान नेता जो भी दोषी हुए, उन पर सख्त कार्रवाई भी होगी। अनिल विज ने यह भी साफ किया कि किसी के कहने पर किसी को फांसी नहीं चढ़ा सकते। सिर्फ जायज मांगें ही मानेंगे।

MSP पर केंद्र का फैसला भी बना राजनीति की धुरी
उधर, बीते रोज केंद्र द्वारा बढ़ाई गई MSP पर भी सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला बढ़ी हुई MSP को ऊंट के मुंह मे जीरा बता रहे हैं। सुरजेवाला के इस बयान पर भी अनिल विज ने तीखा पलटवार किया है। अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला अपने कार्यकाल का भी रिकॉर्ड निकलवाकर देख लें। प्रधानमंत्री मोदी किसानों के हक के लिए सोचते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *