कोरोना देश में: बीते 24 घंटे में 43,401 कोरोना केस मिले, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी; फिलहाल 3.87 लाख पीड़ितों का चल रहा इलाज

कोरोना देश में: बीते 24 घंटे में 43,401 कोरोना केस मिले, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी; फिलहाल 3.87 लाख पीड़ितों का चल रहा इलाज

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Cases India State Wise LIVE Update; Delhi Bhopal Indore Mumbai Delhi | Coronavirus Outbreak | Rajasthan Haryana Kerala West Bengal COVID Vaccination Latest News

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: बीते 24 घंटे में 43,401 कोरोना केस मिले, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी; फिलहाल 3.87 लाख पीड़ितों का चल रहा इलाज

यह फोटो तिरुवनंतपुरम की है। यहां एक वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए।

देश में बीते दिन 43,401 नए कोरोना केस में मिले। लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 40,611 लोग ठीक हुए और 339 मौतें हुईं। वहीं एक्टिव केस में तीन दिन के बाद वृद्धि दर्ज देखी गई है। बुधवार को कुल सक्रिय मामलों में 2,442 का इजाफा हुआ।

केरल में हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। यहां पांच दिन के बाद फिर से 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिले। पिछले 24 घंटे में 27,579 लोग रिकवर हुए और 181 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 42.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और 22,001 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,401
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,611
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 339
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.31 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.22 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.41 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.87 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां बुधवार को 30,196 लोग संक्रमित पाए गए। 27,579 लोग ठीक हुए और 181 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 42.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 40.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,001 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.39 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 4,174 लोग संक्रमित पाए गए। 4,155 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 47,880 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 15 लोग संक्रमित पाए गए और 28 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,863 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 214 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 लोग ठीक हुए। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 414 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां बुधवार को 12 कोरोना संक्रमित पाए गए, 10 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 16 नए मामले सामने आए और 06 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 137 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *