कोरोना देश में: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946 ठीक हुए; एक्टिव केस में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 14 दिन में सबसे कम नए केस आए

कोरोना देश में: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946 ठीक हुए; एक्टिव केस में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 14 दिन में सबसे कम नए केस आए

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Cases India State Wise LIVE Update; Delhi Bhopal Indore Mumbai Delhi | Coronavirus Outbreak | Rajasthan Haryana Kerala West Bengal COVID Vaccination Latest News

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946 ठीक हुए; एक्टिव केस में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 14 दिन में सबसे कम नए केस आए

यह रविवार को मुंबई के दादर मार्केट की तस्वीर है। 10 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश उत्सव की वजह से यहां भीड़ उमड़ रही है। कोरोना महामारी को देखते हुए यह चिंता बढ़ाने वाली है।

देश में कोरोना के आंकड़े सोमवार को राहत देने वाले रहे। बीते 24 घंटे में 30,164 नए केस दर्ज किए गए। 42,946 मरीज ठीक हो गए और 290 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस में 13,086 की कमी दर्ज की गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब इसमें कमी आई। अभी 3.85 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। नए केस की बात करें तो रविवार को बीते 14 दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए। इससे पहले 23 अगस्त को 24,794 संक्रमितों की पहचान हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,164
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,946
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 290
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.30 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.22 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.41 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.85 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां रविवार को 19,688 लोग संक्रमित पाए गए। 28,561 लोग ठीक हुए और 135 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 42.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 39.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,631 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।,

2. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 3,626 लोग संक्रमित पाए गए। 5,988 लोग ठीक हुए और 37 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 47,695 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 12 लोग संक्रमित पाए गए और 15 लोग ठीक हुए। 5 पीड़ितों की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,861 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 227 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 16 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 367 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां रविवार को 8 कोरोना संक्रमित पाए गए, 4 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 86 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 11 नए मामले सामने आए और 8 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 125 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *