रिश्ता टूटा तो पंडित की धुनाई कर डाली: भड़का लड़का बोला- मेरे खिलाफ लड़की वालों के कान भरे, मंदिर पर ईंट भी फेंकी; पुजारी ने कहा- मैंने तो खूब तारीफ की थी

रिश्ता टूटा तो पंडित की धुनाई कर डाली: भड़का लड़का बोला- मेरे खिलाफ लड़की वालों के कान भरे, मंदिर पर ईंट भी फेंकी; पुजारी ने कहा- मैंने तो खूब तारीफ की थी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • The Angry Boy Said: Filled The Ears Of The Girl Against Me, Threw A Brick At The Temple, The Priest Said: I Had Praised A Lot, I Do Not Know Why The Relationship Broke Up

जालंधर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रिश्ता टूटा तो पंडित की धुनाई कर डाली: भड़का लड़का बोला- मेरे खिलाफ लड़की वालों के कान भरे, मंदिर पर ईंट भी फेंकी; पुजारी ने कहा- मैंने तो खूब तारीफ की थी

पंडित को पीटता युवक।

जालंधर में रिश्ता टूटने से एक लड़का इतना भड़क उठा कि उसने मोहल्ले के मंदिर में ईंट-पत्थर बरसा दिए। यहां तक की पुजारी से भी मारपीट कर डाली। लड़के ने कहा कि उसका रिश्ता पक्का होने वाला था। इस पंडित ने ही लड़की वालों के कान भरे। उधर, पंडित ने कहा कि मैंने तो लड़के की तारीफ की थी। मुझे नहीं पता कि लड़की वालों ने रिश्ता क्यों तोड़ दिया। पंडित ने पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल के पास पहुंचकर फरियाद लगाई। मामले की जांच अब एसीपी को सौंप दी गई है।

मंदिर में आते ही युवक ने ईंट फेंकी, फिर पुजारी को पीटने लगा
CCTV कैमरे में कैद हुई वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक परिवार के सदस्यों के साथ रामा मंडी के सूर्या एनक्लेव स्थित परमदेव वैष्णो मंदिर पहुंचा। पहले उसने गेट से ही ईंट फेंकी। इसके बाद वह गुस्से में अंदर आया। उस वक्त पुजारी बाहर ही खड़े थे। आते ही उसने पुजारी से मारपीट शुरु कर दी। घरवालों ने उसे छुड़ाया लेकिन पंडित के साथ धक्कामुक्की जारी रही। पुजारी ने आरोप लगाया कि इसके बारे में इलाके की पुलिस को भी बताया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस वजह से उन्हें पुलिस अफसरों के पास पहुंच करनी पड़ी।

पुजारी को धक्का देकर पीछे करती लड़के की महिला परिजन।

पुजारी को धक्का देकर पीछे करती लड़के की महिला परिजन।

पंडित ने मेरे बारे में जरूर कुछ गलत कहा, वर्ना रिश्ता क्यों तोड़ते
लड़के का कहना है कि उसके रिश्ते की बात चल रही थी। सब कुछ तय हो गया था। तभी लड़की के परिजन उनके मोहल्ले में पूछताछ के लिए आए। उनकी मुलाकात वहां मंदिर में रहने वाले पुजारी से भी हो गई। इसके बाद न जाने क्यों उन्होंने रिश्ते से इन्कार कर दिया। लड़के का कहना है कि पुजारी ने उसके बारे में जरूर कुछ गलत कहा है। जिसकी वजह से लड़की के परिजन रिश्ता तोड़ गए। वह यहां पुजारी से ही मिले थे।

पुजारी बोले- मैंने तो लड़के का अच्छा स्वभाव बताया था
पुजारी मनोज ने कहा कि लड़की वाले उनके पास जरूर आए थे। लड़के बारे में पूछा तो मैंने तो तारीफ की थी। मैंने कहा था कि लड़के का स्वभाव अच्छा है। उनकी इलाके में अच्छी इज्जत है। मेरी सिफारिश के बाद भी मुझे नहीं पता कि रिश्ता क्यों टूट गया? यह तो लड़की वाले ही बता सकते हैं। मैंने अपनी तरफ से लड़के या उसके परिवार के बारे में कुछ गलत नहीं कहा।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई : पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पुजारी की शिकायत की जांच के लिए ACP बलविंदर सिंह काहलों को कहा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करेगी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *