पानीपत पुलिस ने 35 अवैध पिस्टल के साथ 4 पकड़े: 45 मैगजीन भी बरामद; मध्यप्रदेश से हरियाणा-पंजाब में 500 हथियार सप्लाई कर चुके गैंग का सरगना फरार, हर हथियार पर मिलते हैं 6 हजार रुपए

पानीपत पुलिस ने 35 अवैध पिस्टल के साथ 4 पकड़े: 45 मैगजीन भी बरामद; मध्यप्रदेश से हरियाणा-पंजाब में 500 हथियार सप्लाई कर चुके गैंग का सरगना फरार, हर हथियार पर मिलते हैं 6 हजार रुपए

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Used To Make Death Goods In The Greed Of 6 Thousand, 4 Arrested With 35 Illegal Pistols, Have Supplied 500 Weapons From Madhya Pradesh To Haryana Punjab

पानीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पानीपत पुलिस ने 35 अवैध पिस्टल के साथ 4 पकड़े: 45 मैगजीन भी बरामद; मध्यप्रदेश से हरियाणा-पंजाब में 500 हथियार सप्लाई कर चुके गैंग का सरगना फरार, हर हथियार पर मिलते हैं 6 हजार रुपए

पानीपत में पुलिस की गिरफ्त में हथियारों की तस्करी के आरोपी।

पानीपत पुलिस ने मंगलवार को चार राज्यों में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी से कुल 35 पिस्टल और 45 मैगजीन बरामद की हैं। हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस के हाथ नहीं आया है। पकड़े गए आरोपियों में 3 मध्य प्रदेश और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी मध्य प्रदेश के धार जिले में अवैध हाथियार बनाते थे। अभी तक वह उत्तर-प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में 500 से अधिक अवैध हथियार सप्लाई कर चुके हैं। करीब 50 हजार रुपए में बिकने वाले एक हथियार पर आरोपियों को 6 हजार रुपए की बचत होती थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आरोपियों से बरामद किए गए अवैध हथियार।

आरोपियों से बरामद किए गए अवैध हथियार।

पानीपत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि 18 अगस्त को चेकिंग के दौरान पानीपत की सनौली रोड निवासी महबूब अली को 5 अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। महबूब अली मूलरूप से उत्तर-प्रदेश का रहने वाला है।

पूछताछ में महबूब अली से मिली जानकारी के आधार पर मध्य-प्रदेश के धार जिले के धनवानी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। जहां से हीरालाल, संतोष और राम सिंह को गिरफ्तार किया गया। सभी आपस में रिश्तेदार हैं और काफी समय से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे हैं। आरोपियों का सरगना बच्चन सिंह उर्फ बच्ची यादव अभी फरार है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

एक हथियार पर बचते हैं 6 हजार रुपए
SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि आरोपियों को पुराने समय से अवैध हथियार बनाने का काम है। एक हथियार पर करीब 6 हजार रुपए की बचत होती है। बनाने से ज्यादा हथियारों को सप्लाई करने वाला कमा लेता है। लोहे की पाइप और स्टील से हथियार तैयार किए जाते हैं।

500 से ज्यादा हथियार कर चुके हैं सप्लाई
आरोपियों ने उत्तर-प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अब तक 500 से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई किये हैं। एक हथियार की कीमत 50 हजार रुपए है। पानीपत के बॉर्डर जिला होने के कारण आरोपियों ने उत्तर-प्रदेश के महबूब अली में यहां अपना माध्यम बनाया हुआ था। महबूब ही हरियाणा और पंजाब में हथियार सप्लाई करता था। अब आरोपियों ने सप्लाई करने वाले स्थानों के बारे में पता किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *