मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: एक दिन में रिकॉर्ड 1 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, काबुल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 170 हुई, अफगानिस्तान से भारत पहुंच सकते हैं ISIS के आतंकी

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: एक दिन में रिकॉर्ड 1 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, काबुल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 170 हुई, अफगानिस्तान से भारत पहुंच सकते हैं ISIS के आतंकी

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Kabul Taliban Virat Kohli | Dainik Bhaskar News Headlines; Record 1 Crore COVID 19 Vaccines In Single Day, Death Toll In Kabul Blast 170, ISIS Terrorists Can Reach India From Afghanistan

19 मिनट पहले

नमस्कार,
आज शनिवार है, तारीख 28 अगस्त 2021; भादों मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. PM नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे जलियांवाला बाग स्मारक के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे।
  2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरखपुर में यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
  3. गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के लिए गुजरात दौरे पर अहमदाबाद जाएंगे।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. पहली बार देश में एक दिन में कोरोना के एक करोड़ से ज्यादा टीके लगे
भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार के मुताबिक, देश में बीते दिन एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद से एक दिन में किया गया यह सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन है। Cowin पोर्टल के मुताबिक, 16 अगस्त को 92 लाख डोज लगे थे। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 62 करोड़ को पार कर गया है।
पढ़िए पूरी खबर..

2. काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए ब्लास्ट में अब तक 170 लोगों की मौत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। ब्लास्ट में 1277 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। धमाके में 28 तालिबानी समेत 155 अफगानी मारे गए हैं, जबकि मृतकों में 13 अमेरिकी और 2 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं। ब्लास्ट के 16 घंटे बाद एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो गई हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

3. अफगानिस्तान से दक्षिण एशिया और भारत पहुंच सकता है ISIS-K
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS-K (खुरासान ग्रुप) ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल में हुए धमाके के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। आशंका है कि यह संगठन दक्षिण एशिया और इसके बाद भारत तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है। संगठन कट्टर इस्लामी शासन थोपना चाहता है।
पढ़िए पूरी खबर..

4. तीसरा टेस्ट बचाने में जुटी टीम इंडिया, पुजारा और कोहली क्रीज पर

भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले (लीड्स) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 45 रन और चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 99 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी इंग्लैंड से 139 रन पीछे है। फॉर्म में लौटे पुजारा ने टेस्ट करियर की 30वीं फिफ्टी लगाई।
पढ़िए पूरी खबर..

5. दिल्ली में सुलझा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विवाद, भूपेश बघेल CM बने रहेंगे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने रहेंगे या उनकी जगह कोई और CM बनेगा, इसे लेकर सस्पेंस खत्म हो गया। राहुल गांधी के साथ चली 4 घंटे की मैराथन बैठक के बाद पीएल पुनिया ने साफ कर दिया कि बैठक में नेतृत्व बदलने पर कोई बात नहीं हुई। मीटिंग के बाद बघेल सीधे AICC के कार्यालय पहुंचे। यहां पहले से छत्तीसगढ़ से आए कई विधायक और कांग्रेस नेता मौजूद थे।
पढ़िए पूरी खबर..

6. इमरान सरकार के 3 साल पूरे, गुणगान के पोस्टरों में लगे भारतीयों के फोटो
इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बने तीन साल हो गए हैं। इस मौके पर अपनी उपलब्धियां बताने के लिए उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने कई प्रोग्राम किए। पोस्टर और ब्रॉशर भी छपवाए। अब यही प्रिंटेड मटेरियल उनके लिए गले की हड्डी बन गया है। विपक्ष का कहना है कि इन ब्रॉशर और पोस्टर्स में जिन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया, वे सभी भारतीय हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

7. योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व IPS गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अमिताभ को घसीटते हुए थाने ले गई। अमिताभ ठाकुर पर रेप के आरोपी BSP सांसद अतुल राय का साथ देने का आरोप है। रेप पीड़िता और उसके गवाह दोस्त सत्यम राय ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी।
पढ़िए पूरी खबर..

8. सिद्धू की धमकी- फैसला लेने की छूट नहीं मिली तो ईंट से ईंट बजा दूंगा
पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने हाईकमान को धमकी दी है कि अगर उन्हें फैसले लेने की छूट नहीं दी गई तो ईंट से ईंट खड़का देंगे। दर्शनी घोड़ा बनने का कोई फायदा नहीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत ने कहा कि सिद्धू पंजाब में पार्टी के प्रधान हैं। उनके अलावा और कौन निर्णय लेगा। सिद्धू के बोलने का अंदाज ए बयां कुछ अलग है।
पढ़िए पूरी खबर..

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. मध्यप्रदेश में 1 सितंबर से 50% क्षमता के साथ 6वीं से 12वीं तक के स्कूल खुलेंगे, एक बच्चे की क्लास 3 दिन लगेगी, 3 दिन ऑनलाइन पढ़ना होगा
  2. जमानत के बाद नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा फिर शुरू, कहा- मैं सभी राज जानता हूं, धीरे-धीरे ब्रेकिंग दूंगा, दो राउत शिवसेना को डुबोएंगे
  3. अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल का तबादला, बिग बी से 1.5 करोड़ रुपए सालाना पेमेंट मिलने की चर्चा पर कार्रवाई

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1963 में आज ही के दिन करीब 2 लाख लोगों के बीच मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने एक भाषण दिया था। इसे अमेरिकी इतिहास में आज भी सबसे ज्यादा प्रभावशाली भाषण माना जाता है। अमेरिका में उस वक्त रंगभेद की बुराई और दासप्रथा चरम पर थी। अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने इस प्रथा को खत्म करना चाहा तो लोग विरोध करने लगे। देश में गृहयुद्ध भड़क उठा। इसके बाद अमेरिका में सिविल राइट्स के लिए एक बड़ा आंदोलन उठा। मार्टिन लूथर किंग जूनियर इसका नेतृत्व कर रहे थे।

और अब आज का विचार
सफलता का कोई सीक्रेट फॉर्मूला नहीं है। यह तैयारी, मेहनत और नाकामियों से सीखने से ही हासिल होती है। -कोलिन पॉवेल, अमेरिका के पूर्व जनरल

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *