छत्तीसगढ़ पर आ सकता है फैसला: कांग्रेस हाईकमान की बैठक कल; CM भूपेश भी जा सकते हैं, सिंहदेव बोले- टीम का हर खिलाड़ी कप्तान बनने की सोचता है

छत्तीसगढ़ पर आ सकता है फैसला: कांग्रेस हाईकमान की बैठक कल; CM भूपेश भी जा सकते हैं, सिंहदेव बोले- टीम का हर खिलाड़ी कप्तान बनने की सोचता है

[ad_1]

रायपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ पर आ सकता है फैसला: कांग्रेस हाईकमान की बैठक कल; CM भूपेश भी जा सकते हैं, सिंहदेव बोले- टीम का हर खिलाड़ी कप्तान बनने की सोचता है

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज कहा, हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं।

छत्तीसगढ़ के सत्ता संघर्ष पर शुक्रवार को कांग्रेस आलाकमान का फैसला आ सकता है। इसको लेकर होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली जा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहले से ही दिल्ली में जमे हुए हैं। सिंहदेव ने कहा, टीम का हर खिलाड़ी कप्तान बनने की सोचता है। लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं क्षमता का है। फैसला हाईकमान लेगा।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस से चर्चा में कहा, पार्टी ने ढाई साल के फॉर्मूले पर कभी बात नहीं की। यह सिर्फ एक मीडिया कयास था कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्या ऐसा कोई फॉर्मूला बनता है। हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं।

सिंहदेव ने कहा, अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? क्या आप नहीं बनना चाहेंगे? हर कोई उसके बारे में सोचता है लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं, उसकी क्षमताओं का है। फैसला हाईकमान लेता है।’ सिंहदेव के इस बयान से सत्ता संघर्ष की तस्वीर कुछ-कुछ साफ होने लगी है।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली से बुलावा
इधर रायपुर में भी राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री के पास कल की बैठक का बुलावा आ गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के भी दिल्ली से बुलावा आने की चर्चा है। मरकाम आज मरहवाही के दौरे पर थे। कल कोटा और पंडरिया में उनका कार्यक्रम तय है, लेकिन अब इसमें परिवर्तन हो सकता है। बताया जा रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक की अध्यक्षता कर सकती हैं। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया भी इसमें शामिल होंगे।

दिग्विजय सिंह की भी भूमिका
बताया जा रहा है कि इस विवाद के समाधान में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी बड़ी भूमिका हो सकती है। शीर्ष नेतृत्व उनसे इस संबंध में सलाह-मशवरा कर रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व की मौजूदा पीढ़ी में अधिकतर लोग दिग्विजय सिंह के करीबी हैं। उनको प्रदेश की राजनीतिक समझ भी अधिक है। उनसे मिलकर समाधान की ओर ले जाने की कोशिश हो रही है।

दिल्ली में कई बड़े नेताओं का जमावड़ा
इस बीच दिल्ली में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 18 अगस्त से ही दिल्ली में जमे हुए हैं। वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा भी दिल्ली में हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज शाम को दिल्ली जा रहे हैं।

वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए। संगठन से जुड़े कुछ अन्य नेताओं के भी दिल्ली पहुंचने की सूचना है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 28 अगस्त को दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि सभी दिल्ली जाने की अलग-अलग वजह बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री निवास पहुंचे भूपेश समर्थक विधायक
बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे के दर्जन भर विधायक मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं। विधायक चंद्रदेव राय के जन्मदिन के बहाने रायपुर सर्किट हाउस जुटे विधायक थोड़ी देर की चर्चा के बाद सीएम हाउस गए। इनमें बृहस्पत सिंह, चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, विनय जायसवाल ,गुलाब कमरो, गुरुदयाल बंजारे, पुरुषोत्तम कंवर, कुंवर निषाद, चिंतामणि महाराज, भुनेश्वर बघेल, रश्मि सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *