SP के घर चोरी, पुलिस की ‘सीनाजोरी’: मंडी में शालिनी अग्निहोत्री के आवास से पार हुई सोने की 2 अंगूठी, 4 लोगों से हो रही पूछताछ, एक महिला ने पिया फिनायल, बोली-बना रहे दबाव

SP के घर चोरी, पुलिस की ‘सीनाजोरी’: मंडी में शालिनी अग्निहोत्री के आवास से पार हुई सोने की 2 अंगूठी, 4 लोगों से हो रही पूछताछ, एक महिला ने पिया फिनायल, बोली-बना रहे दबाव

[ad_1]

शिमला/मंडी11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
SP के घर चोरी, पुलिस की ‘सीनाजोरी’: मंडी में शालिनी अग्निहोत्री के आवास से पार हुई सोने की 2 अंगूठी, 4 लोगों से हो रही पूछताछ, एक महिला ने पिया फिनायल, बोली-बना रहे दबाव

मंडी SP शालिनी अग्निहोत्री, जिनके घर में चोरी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक महिला ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दरअसल SP शालिनी अग्निहोत्री के आवास से किसी ने सोने के गहने चोरी कर लिए। आरोप घर में काम करने वाले 4 लोगों पर लगाया गया। जिसमें से एक महिला ने मंगलवार देर रात फिनायल पी लिया। साथ ही एक चिट्‌ठी छोड़ी है। इसमें पुलिस पर आरोप लगाया है कि उस पर चोरी की बात कबूल करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है SHO सदर अभद्र व्यवहार कर रही हैं। गंदी-गंदी गालियां दी जा रही हैं। माता-पिता के सामने कहा जा रहा है कि चोरी उसने की है और उसे अंगूठियां वापस लौटाने को कहा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार SP शालिनी अग्निहोत्री को जब पता चला कि उनके घर में चोरी हुई है तो उन्होंने सदर थाने में शिकायत की । इस तफ्तीश के दायरे में SP की कोठी पर काम करने वाले महकमे में ही तैनात कुछ सफाई कर्मी आ गए। बताया जा रहा कि SP के घर से चोरी हुए सोने की दो अंगूठियां चोरी होने के बाद आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस संदेह के दायरे में आ रहे लोगों पर इस कदर दबाव बना रही है कि इनमें से एक महिला ने कथित तौर पर प्रताड़ना से तंग आकर फिनाइल ही पी लिया। जब इस मामले में पुलिस अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने मामले को दबाए रखने की कोशिशें की, लेकिन मीडिया तक ये बात पहुंच गई है।

महिला थाने में दी गई गंदी गंदी गालियां
महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसने एक चिट्ठी भी लिखी है। इसमें पुलिस पर आरोप लगाया है कि उस पर चोरी की बात कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा है। SHO सदर अभद्र व्यवहार कर रही हैं। उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी जा रही हैं। माता-पिता के सामने कहा जा रहा है कि चोरी उसने की है और उसे अंगूठियां वापस लौटाने को कहें।

डॉक्टरों से लेंगे रिपोर्ट महिला ने फिनायल पिया या नहीं: SP
वही इस संबंध में मंडी जिले की SP शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि उन्होंने केवल सदर थाना में चोरी की शिकायत दी है न कि किसी एक शख्स के खिलाफ। जिस महिला के फिनायल पी लेने की बात सामने आई, उसके संबंध में पहले तो डॉक्टर से रिपोर्ट ली जाएगी कि उसने सच में फिनायल पीया है या नहीं। साथ ही एसपी यह भी कहा कि महिला अपने पति से परेशान है, इसलिए उसने ऐसा किया होगा। पुलिस कानून के दायरे में रहकर अपना काम कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *