बर्थडे पार्टी में हादसा: आगरा में तेज आवाज में डीजे पर डांस के दौरान छत गिरी; 3 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

बर्थडे पार्टी में हादसा: आगरा में तेज आवाज में डीजे पर डांस के दौरान छत गिरी; 3 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

[ad_1]

आगरा6 मिनट पहले

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार रात करीब 8:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के ताजगंज एरिया के धांधूपुरा में एक मकान की छत गिर गई। हादसे के वक्त यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसमें 3 लोगों की मौत की सूचना है। SSP ने 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। पड़ोसियों ने बताया कि यह मकान 30 साल पुराना है। एक साल पहले इसे सर्राफा कारोबारी सोनू वर्मा ने खरीदा था। इसमें रिनोवेशन का काम चल रहा है।

सोमवार रात सोनू के दोस्त अनिकेत चौधरी की बर्थडे पार्टी मकान के दूसरे फ्लोर पर की जा रही थी। इसमें 40-50 लोग मौजूद थे। तेज आवाज में डीजे पर कुछ लोग डांस कर रहे थे। तभी अचानक दूसरे फ्लोर की फर्श ढह गई और सभी लोग फर्स्ट फ्लोर पर गिर गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते फर्स्ट फ्लोर की फर्श भी ढह गई। जोरदार आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर आनन-फानन पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ पहुंची।

बाल-बाल बचा बर्थडे बॉय
बताया जा रहा है कि पार्टी में तेज आवाज में डीजे चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते पुराने मकान की छत ढह गई। हालांकि, इस हादसे में बर्थडे बॉय अनिकेत चौधरी बाल-बाल बच गया।

फर्स्ट फ्लोर पर बर्थडे पार्टी चल रही थी, अचानक छत गिर गई।

फर्स्ट फ्लोर पर बर्थडे पार्टी चल रही थी, अचानक छत गिर गई।

हादसे में 3 की मौत, SSP ने की 2 की पुष्टि
मौके पर मौजूद केहरी सिंह के मुताबिक, हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 2 लोगों के शव उन्होंने खुद बाहर निकलवाए हैं। मरने वालों में उनका पड़ोसी मंजीत भी है। वहीं, SSP मुनिराज ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनके नाम मंजीत और अरुण हैं।

उधर, डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। उनका एसएन मेडिकल कॉलेज, उपाध्याय हॉस्पिटल और शांति अस्पताल में इलाज चल रहा है। जुबेर, सनी जाटव, अजीत जाटव, दिलीप जाटव, दीपक प्रजापति को उपाध्याय हॉस्पिटल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *